अरमान कोहली ड्रग्स केस में बूरी तरह से फंसे हुए है, वही उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। अरमान कोहली को जेल में बंद हुए 9 महीने हो गये है और वह लगातार जमानत पाने की कोशिश कर रहे है। अरमान कोहली को पिछले साल अगस्त में 1.2 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उनके घर पर छापामारी के दौरान उनके पास से ड्रग्स बरामद हुए थे। अब एनडीपीएस कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका एक बार फिर खारिज कर दी है।

विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा, ‘ज़ाहिरी तौर पर यह दिखता है कि आरोपी अरमान कोहली सह-आरोपी के साथ ड्रग्स ट्राफिकिंग मामले में कनेक्टेड थे। यह आरोप की बहुत कम मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है, इससे मामले पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता क्योंकि आरोपी की मामले में जिस तरह की इन्वॉल्वमेंट है, वह बहुत ही गंभीर है। इसके चलते मामले में आरोपी की इन्वॉल्वमेंट को देखते हुए जमानत नहीं दी जा सकती।’

इसके अलावा खबरों की मानें तो प्रोजिक्युशन ने कोर्ट में बहुत ही शॉकिंग मटेरियल बतौर एविडेंस जमा किए हैं जो कि अरमान कोहली के मोबाइल फोन से बरामद हुए हैं। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स के नेटवर्क का लिंक भी बनता है।

बता दे, अरमान कोहली मुंबई के आर्थर रोड जेल में पिछले साल से बंद है। अरमान कोहली सलमान खान के साथ फिल्म प्रेम रतन धन पायो में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह फिल्म जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी और एलओसी कारगिल में भी दिखाई दिए हैं। वहीं वह टीवी शो बिग बॉस में भी नजर आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



