बिग बॉस सीजन 13 हर बार की तरह इस बार भी विवादों के साथ साथ आगे बढ़ रहा है और अब शो में ट्विस्ट लाने के लिए जल्द वाइल्ड कार्ड एंट्री होने जा रही है। शो के शुरुआत से ही वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर सस्पेंस बना हुआ था और कई नाम भी सामने आये थे जिन्हे बिग बॉस की वाइल्ड कार्ड एंट्री माना जा रहा था।

शो शुरू होने के साथ ही सलमान खान ने ये खुलासा किया था कि इस बार शो में दो फिनाले होने वाले है और पहले फिनाले के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बीच में खबर आयी थी कि भोजपुरी स्टार खेसरी लाल यादव वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री मारने वाले हैं।

अब खबर आ रही है कि जानेमाने कॉलमनिस्ट तहसीन पूनावाला से शो के मेकर्स ने सम्पर्क किया है और उन्हें शो में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्रीअप्रोच किया गया है। पॉलिटिक्स में तहसीन पूनावाला काफी अच्छी पहुंच रखते है। कई न्यूज़ चैनल पर डिबेट में भी तहसीन नजर आ चुके है।

बताया जा रहा है कि तहसीन पूनावाला इस हफ्ते शो में एंट्री करने वाले थे पर कुछ निजी कारणों की वजह से वो कुछ दिन बाद शो का हिस्सा बनेगे। दिवाली का त्यौहार होने की वजह से तहसीन अपने परिवार को समय देना चाहते है और घर पर ही दिवाली सेलिब्रेट करना चाहते है।

तहसीन पूनावाला न्यूज़ चैनल्स पर खुलकर अपनी बात रखने के लिए जाने जाते है और देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर में वो किस तरह प्रेजेंट होते है। साफगोई की वजह से घर में उनकी अनबन होना लाज़मी है।

फैंस जरूर देखना चाहेंगे की इंडस्ट्री के बाहर से आने वाले तहसीन पूनावाला बिग बॉस के घमासान से खुद को कैसे सेफ करते है। देखना दिलचस्प होगा कि तहसीन इस घर में अपना गेम कैसे खेलते है।


Download Android App
Download iOS App



