सबसे चर्चित सेलिब्रिटी कपल्स में से एक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी लव केमिस्ट्री को लेकर सुर्ख़ियों में रहते है। हाल ही में निक जोनस का नया म्यूजिक वीडियो What a Man Gotta Do लांच हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आ रही और काफी सुर्खियां बटोर रही है।

बीते 17 जनवरी को रिलीज़ हुए इस म्यूजिक वीडियो में प्रियंका और निक बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है। इस गाने में निक के भाई – भाभी डेनियल और सोफी टर्नर भी नजर आ रहे है। पहले बार प्रियंका जोनास ब्रदर्स के किसी गाने में एक्ट करती नजर आ रही है।

गाने में प्रियंका और निक का रोमंटिक अंदाज काफी वायरल हो रहा है और वीडियो में दोनों किसिंग सीन्स देते हुए भी नजर आ रहे है। साथ ही प्रियंका और निक का पैंट- लेस अंदाज भी सुर्ख़ियों की वजह बना रहा है।

जहां कुछ फैंस को निक – प्रियंका का ये पैंट – लेस अंदाज पसंद आ रहा है, वहीं कुछ फैंस ने दोनों का काफी मजाक भी उड़ाया। बता दें इससे पहले प्रियंका जोनस ब्रदर्स के सांग Sucker में गेस्ट अपियरेन्स में नजर आयी थी।

प्रियंका ने बीते दिनों ये इच्छा जाहिर की थी कि वो निक के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस करना चाहती है। निक के साथ अपनी डेटिंग के बारे में खुलासा करते हुए प्रियंका ने बताया था कि निक के म्यूजिक वीडियो ‘क्लोज’ के हॉट सीन्स ही उनके इस फैसले के पीछे की एक बड़ी वजह थी।

प्रियंका ने कहा, “सुबह सबसे पहले मैं कोई गाना बजाती हूं। मेरी जिंदगी हमेशा से ही कुछ हद तक संगीतमय रही है और अब निक के साथ यह पूरी तरह से ही संगीतमय हो गई है। मैंने ‘क्लोज’ के वीडियो को देखने के बाद निक को डेट करने का फैसला लिया, यह मेरा पसंदीदा गाना है।”
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



