Independence Day 2025: Shah Rukh Khan से लेकर Salman Khan तक बॉलीवुड सितारों ने कुछ इस अंदाज में मनाया आजादी का पर्व

Summary :

देशभर में 15 अगस्त को आज़ादी का 79वां पर्व धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर खास हस्तियों तक, सभी ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी इस मौके का जश्न देखने को मिला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सितारों ने देशप्रेम से भरे संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए और अपने-अपने अंदाज में तिरंगे को सलाम किया। आइए जानते हैं कि किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स ने किस तरह से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया। Independence Day 2025 सलमान खान का देशभक्ति से भरा अंदाज बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान…

देशभर में 15 अगस्त को आज़ादी का 79वां पर्व धूमधाम से मनाया गया। आम लोगों से लेकर खास हस्तियों तक, सभी ने स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी इस मौके का जश्न देखने को मिला। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सितारों ने देशप्रेम से भरे संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए और अपने-अपने अंदाज में तिरंगे को सलाम किया। आइए जानते हैं कि किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स ने किस तरह से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया।

Independence Day 2025

सलमान खान का देशभक्ति से भरा अंदाज

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में सलमान खान देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा’ गाते हुए नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं। सलमान के इस अंदाज को फैंस ने खूब पसंद किया और उनके पोस्ट पर जमकर कमेंट्स किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

शूरा खान ने दिखाया देशप्रेम

वहीं सलमान खान के भाई अरबाज खान की पत्नी शूरा खान ने भी इस मौके पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने लाल किले की तस्वीर के साथ तिरंगे का खूबसूरत संगम दिखाया। उनकी यह स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई और फैन्स ने उनकी देशभक्ति की भावना की सराहना की।

Independence Day 2025

प्रियंका चोपड़ा भारतीय होने पर जताया गर्व

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी इस खास दिन को यादगार बनाया। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर थी। इसके साथ उन्होंने लिखा – “स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं” और दिल व तिरंगे के इमोजी जोड़े। प्रियंका का यह पोस्ट उनके फैन्स को बेहद पसंद आया और सभी ने उन्हें भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

Priyanka Chopra

शाहरुख खान और अबराम का खास पोज

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2025) को बेहद खास तरीके से सेलिब्रेट किया। शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे अपने छोटे बेटे अबराम के साथ दिखाई दिए। दोनों हाथों में तिरंगा थामे गर्व के साथ पोज दे रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा – “हमारी आज़ादी हमारा सबसे बड़ा तोहफा है। आइए हम अपने दिल खुले रखें। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं… जय हिंद।” उनके इस पोस्ट पर भी फैन्स की भरपूर प्रतिक्रिया देखने को मिली और लोगों ने शाहरुख के देशभक्ति भरे संदेश को खूब सराहा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। परिणीति ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों घर पर परिवार संग आज़ादी का पर्व सेलिब्रेट करते दिखे। फोटो में तिरंगे और देश के रंग साफ झलक रहे थे। पोस्ट के कैप्शन में परिणीति ने लिखा – “घर पर एक दोपहर, देश और परिवार के रंगों के साथ। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।” उनके इस पोस्ट पर फैंस ने ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके साथ इस खास दिन की खुशी मनाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

देशवासियों में देश प्रेम की भावना

Independence Day 2025 के मौके पर बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों तक अपना प्यार और शुभकामनाएं पहुंचाईं। चाहे सलमान खान का देशभक्ति गीत हो, प्रियंका चोपड़ा का तिरंगे से भरा गर्व, शाहरुख और अबराम की तस्वीर या परिणीति का पारिवारिक अंदाज हर किसी ने इस दिन को अपने अंदाज में खास बनाया। इन पोस्ट्स से साफ है कि देशप्रेम की भावना न केवल आम जनता में, बल्कि सितारों के दिलों में भी गहराई से बसती है।

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2025: “वो किसना है” से लेकर “मोहे पनघट पे” तक सुनें बॉलीवुड के सुपरहिट गाने

Yashika Jandwani