आईसीसी विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल मैच में भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की इस हार के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैन्स के साथ बॉलीवुड सितारों ने भी अपना दुख बांटा है।

भारतीय टीम के लिए कई सितारों ने ट्वीट करके उनके पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की तारीफ की है और साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया है।
इन सितारों ने भारतीय टीम का बढ़ाया हौसला
इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते हुए ट्वीट में लिखा, सम्मान ओर आभार भारतीय टीम का कि आपने हमें इतना सब कुछ दिया।

भारतीय टीम के लिए अभिनेता अनुपम खेर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, भारतीय क्रिकेट टीम का आभार कि आपने हमें इतना शानदार खेल दिखाया और आपने अच्छा प्रयत्न किया। आपने बहुत अच्छा खेल खेला। आपने हमें एक साथ बांधे रखा। आपने हम में भारतीयता लाई। इसके अलावा अपने हम में तिरंगा लाया। आप हमेंशा हमारे हीरो रहेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं।


इसके साथ ही अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी ट्वीट में लिखा, कल हमारा था, आज उनका है। आप कुछ जीतते हैं, आप कुछ हारते हैं। भारतीय टीम ने बहुत अच्छा खेला। हम आपके फैन हमेशा बने रहेंगे।

अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने लिखा, जडेजा और धोनी ने बहुत अच्छा प्रयास किया। हम बहुत नजदीक रहे लेकिन हम बहुत दूर हो गए। दिल दुख रहा है।

आमिर खान ने भी भारतीय टीम के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, विराट कोहली इस बार आप का नसीब साथ नहीं दिया। आज हमारा दिन नहीं था। मुझे लगता है, जब हमने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया ओर नंबर 1 की टीम बने तभी भारत विश्वकप जीत चुका था।


आप लोग बहुत अच्छा खेले। मैं बस आशा कर रहा था कि कल बारिश नहीं होनी चाहिए थी। अन्यथा मैच के परिणाम कुछ और होते लेकिन कोई बात नहीं, मुझे आप लोगों पर गर्व है।


Download Android App
Download iOS App



