भारत के महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

आज बॉलीवुड जगत, खेल जगत ही नहीं बल्कि पूरा देश मायूस है। अब एक ऐसी शख्सियत इस दुनिया से रुख़सती हो गयी है जिसके जाने से सबके ऊपर गहरा असर पड़ा है। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

आज बॉलीवुड जगत, खेल जगत ही नहीं बल्कि पूरा देश मायूस है। अब एक ऐसी शख्सियत इस दुनिया से रुख़सती हो गयी है जिसके जाने से सबके ऊपर गहरा असर पड़ा है। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। मिल्खा सिंह ने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। मिल्खा सिंह से पहले उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने इसी हफ्ते इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वहीं अब मिल्खा सिंह के निधन ने उनके पूरे परिवार और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका दिया है। 
कोविड-19 के बाद मिल्खा सिंह की हालत गंभीर हो गई थी। इसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनका निधन हो गया। फ्लाइंग सिख के निधन पर शाहरुख खान, तापसी पन्नू, रवीना टंडन और प्रियंका चोपड़ा सहित कई बॉलीवुड सितारों ने दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजली दी है।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने ट्विटर पर लिखा, ‘फ्लाइंग सिख अब व्यक्तिगत के रूप में हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी और उनकी विरासत बेजोड़ रहेगी… मेरे लिए एक प्रेरणा… लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा। मिल्खा सिंह सर आपकी आत्मा को शांति मिले।

तापसी पन्नू ने भी मिल्खा सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने हार्ट ब्रेक का एक इमोटिकॉन भी पोस्ट किया।

प्रियंका चोपड़ा ने मिल्खा सिंह संग अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए लिखा, ‘आपकी गर्मजोशी और स्वागत ने हमारी पहली मुलाकात को स्पेशल बना दिया था। मैं आपकी श्रेष्ठता से प्रेरित हूं। आपकी विनम्रता से प्रभावित हूं। हमारे देश के लिए आपके योगदान से प्रभावित हूं। ओम शांति मिल्खा जी। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना।’

रवीना टंडन मिल्खा सिंह के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ वह लिखती हैं, ‘आपसे मिलने का सौभाग्य मिला था सर, हम सभी के दिलों में आपका एक विशेष स्थान हमेशा रहेगा। जब भी हमें प्रेरित होने की आवश्यकता होगी, ‘भाग मिल्खे भाग’ हमारे कानों में गूंजेगा। ओम शांति।’

मिल्खा सिंह की बायोपिक में उनका रोल अदा कर चुके फरहान अख्तर ने एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिख उन्हें याद किया। वह लिखते हैं, ‘प्रिय मिल्खा जी, मेरा एक हिस्सा अभी भी यह मानने से इंकार कर रहा है कि आप नहीं रहे। हो सकता है कि यह वह जिद्दी पक्ष है जो मुझे आपसे विरासत में मिला है.. वह पक्ष जब वह किसी चीज पर अपना मन लगाता है, तो कभी हार नहीं मानता। और सच तो यह है कि आप हमेशा जीवित रहोगे। क्योंकि आप एक बड़े दिल वाले, प्यार करने वाले, गर्मजोशी से भरे, जमीन से जुड़े इंसान से ज्यादा थे।’

उन्होने आगे लिखा, ‘आपने एक विचार का प्रतिनिधित्व किया। आपने एक सपने का प्रतिनिधित्व किया। आपने प्रतिनिधित्व किया कि कितनी मेहनत, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प किसी व्यक्ति को उसके घुटनों से उठाकर आसमान को छूने के लिए प्रेरित कर सकता है। आपने हम सभी के जीवन को छुआ है। जो लोग आपको एक पिता और एक दोस्त के रूप में जानते हैं, उनके लिए यह एक आशीर्वाद था। उन लोगों के लिए जो प्रेरणा के निरंतर स्रोत और सफलता में विनम्रता के अनुस्मारक के रूप में नहीं थे।

Desk Team