41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, बॉलीवुड सेलेब्स ने मनाया जीत का जश्न

Summary :

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय अपने लाजवाब प्रदर्शन से वो सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है।

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारतीय अपने लाजवाब प्रदर्शन से वो सफलता के झंडे गाड़ रहे हैं। टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। 41 साल के लंबे इंतज़ार के बाद  भारत ने ओलिंपिक मेडल अपने नाम दर्ज कर लिया है। कांस्य पदक के मुकाबले में इंडियन हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से मात देकर दुनिया के आगे साबित कर दिखाया भारत की हॉकी में अभी वो दम है, जो किसी को भी टक्कर दे सकती है।
पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास…  
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी हराकर ये शानदार जीत हासिल की है। दरअसल पूरे 41 साल के बाद भारतीय हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। अब भारतीय हॉकी टीम की इस शानदार जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल छाया हुआ है। भारत के हॉकी में जीत जाने के बाद हर कोई खुशी से झूम रहा है। इस खास मौके पर हमारे सेलेब्स भी कोई पीछे नहीं हैं, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपनी खुशी जाहिर की है। इस दौरान शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार सहित कई सितारों ने ट्वीट कर भारतीय टीम को बधाई दी।
शाहरुख खान
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने इंडियन पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत पर अपनी खुशी जाहिर करके सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत खूब, भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ढेरों बधाई। कौशल और लचीलापन चरम पर है। क्या शानदार जीत है।

तापसी पन्नू 
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने  इंडियन हॉकी टीम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा , ‘और ये एक कांस्य पदक है’।
अक्षय कुमार
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत के बाद खिलाड़ी अक्षय कुमार ने हॉकी टीम की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की। उन्होंने इस तस्वीर को पोस्ट करके लिखा, ‘भारतीय पुरुष हॉकी टीम को इतिहास रचने पर ढेरों बधाई। 41 साल बाद ओलांपिक में पदक। क्या मैच था, शानदार वापसी’।

अनिल कपूर
वहीं अनिल कपूर ने ट्वीट करके लिखा, अद्भुत जीत। काश मेरे पिता आज जिंदा होते तो वो भी आज इस एतिहासिक दिन को देखते। वो आज वहां से खुश हो रहे होंगे… पुरुष हॉकी टीम आपको ढेरों बधाई। बहुत-बहुत मुबारक हो।

कार्तिक आर्यन 

कार्तिक आर्यन ने ट्विटर के जरिए हॉकी टीम के बधाई देते हुए अपने पोस्ट में लिखा,‘वाह क्या गर्व मौका है सभी के लिए, इंडियन हॉकी टीम….’

सनी देओल

सनी देओल ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, हम जीत गए। क्या शानदार जीत है।हमारी टीम को बहुत-बहुत बधाई। हमारी हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल।

सोफी चौधरी

वहीं सोफी चौधरी ने भी हॉकी टीम को बधाई देते हुए लिखा, हां! #IndianHockey टीम पर बहुत गर्व है और इसके लिए उन्होंने कितनी मेहनत की। 41 साल के बाद पदक घर लाने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को धन्यवाद ।आप सभी कई वर्षों से इस पल की तैयारी कर रहे थे और आज आप सभी प्रशंसाओं के पात्र हैं।

Desk Team