इंडियन आइडल – 10 के विनर बने सलमान, लेकिन फैन्स ने शो को बताया ‘फिक्स’ !

Summary :

सलमान अली के फैंस के बीच इंडियन आइडल विनर का नाम घोषित होते ही ख़ुशी की लहर दौड़ गयी वहीँ फैसले ने नाखुश दिखाई दिए। ये मुद्दा सोशल मीडिया पर खूब गरमा रहा है

बीती रात सिंगिंग टैलेंट शो इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले था जिसमे कंटेस्टेंट सलमान अली ने बाजी मारते हुए इंडियन आइडल के सीजन 10 की ट्रॉफी अपने नाम की और विजेता बन गए। पूरे सीजन सलमान अली अपनी शानदार गायकी के दम पर छाये रहे।

इंडियन आइडल विनर

एक तरफ जहाँ सलमान अली के फैंस के बीच विनर का नाम घोषित होते ही ख़ुशी की लहर दौड़ गयी वहीँ फैसले से कुछ लोग नाखुश भी दिखाई दिए। ये मुद्दा सोशल मीडिया पर खूब गरमा रहा है और विनर को लेकर बवाल भी खूब मच रहा है।

इंडियन आइडल विनर

दरअसल सोशल मीडिया पर इस शो के दर्शकों ने अपनी अपनी राय दी है और बताया है की सलमान अली को इस शो के दौरान खूब लाइमलाइट में रखा गया और विनर पहले से ही फिक्स था। यानी सीधे सीधे शो पर बेईमानी का आरोप लगाया जा रहा है।

हर सीजन की तरह इस सीजन में भी सभी प्रतिभागियों ने खुद को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन विजेता तो किसी एक को ही बनना था। सलमान अली जहाँ इस शो के विजेता बने वहीँ अंकुश भारद्वाज इस शो में सेकंड रनरअप रहे।

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गयी और फैंस का कहना है की अंकुश भारद्वाज सलमान अली से बेहतर सिंगर है और वो सलमान से ज्यादा कामयाब होंगे।

https://twitter.com/ManuSingh611/status/1076903340385206273

साथ ही अंकुश के फैंस ने सलमान को टारगेट करते हुए उदाहरण दिया की अरिजीत सिंह ने भी इंडियन आइडल नहीं जीता था पर वो आज करोड़ों दिलों पर राज करते है।

https://twitter.com/Anjali_k/status/1076901897116835841

अभी सोनी टीवी और इडियन आइडल शो की टीम से इस विवाद पर कोई बयान नहीं आया है पर ये कहना भी गलत नहीं होगा की सलमान अली और अंकुश भारद्वाज दोनों ने इस सीजन बेहतरीन गायकी का नजारा पेश किया है लेकिन विजेता सिर्फ एक होता है।

10 ऐसे बॉलीवुड स्टार्स जिन्होंने कामयाब होने के बाद अपने परिवार को धोखा दिया

Desk Team