मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। यह जानकारी उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई है। पूनम पांडे के निधन की खबर से इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी शॉक्ड हैं। पूनम पांडे के मैनेजर ने ये खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दम तोड़ा है। पूनम पांडे की टीम ने बताया कि पूनम ने अंतिम सांस अपने गृहनगर कानपुर में थीं।
इंस्टाग्राम पर दी गई जानकारी
बता दें, पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे”।
View this post on Instagram
श्रद्धांजलि अर्पित कर रहें फैंस
अभिनेत्री के अकाउंट पर पोस्ट देख इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस सदमे में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि पूनम पांडे इतनी कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह गईं। हालांकि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह भी आशंका जताई जा रही हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया और किसी ने प्रैंक करते हुए ये पोस्ट शेयर किया।
लेकिन यह खबर पढ़कर एक्ट्रेस के अकाउंट पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित कर रहे हैं। बता दें, पूनम पांडे ने साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं, पूनम पांडे ने कंगना रनौत के शो लॉकअप में जमकर धमाल मचाया था।


Download Android App
Download iOS App





