बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी इरा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं इरा ने कुछ वक्त पहले ही एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साफ किया है कि वो नूपुर शिखरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। नूपुर शिखरे वहीं जो आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर भी हैं।

इरा खान सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वह नूपुर के संग अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें फैंस के लिए साझा करती रहती हैं। हाल ही में इरा ने बॉयफ्रेंड नूपुर के साथ एक बेहद रोमांटिक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर लगाई है,जिसमें दोनों के बीच काफी जबरदस्त बॉडिंग देखने को मिल रही है। यही नहीं अब दोनों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

कपल लॉकडाउन के लिए तैयार?
बता दें,पहले इस तस्वीर को बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया जिसके बाद इरा ने फिर इस तस्वीर को री-पोस्ट किया है।

इसके अलावा इरा ने फैंस के साथ लॉकडाउन के लिए अपने प्लान्स का खुलासा किया है। जिसको साझा करते हुए नूपुर ने लिखा- लॉकडाउन के लिए तैयार इसके साथ ही उन्होंने इरा को टैग भी किया। साथ ही इस तस्वीर पर एक हार्ट इमोजी भी बनी हुई है। क्यूट कपल की इस ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी में इरा और नुपूर एक दूसरे की ओर निहार रहे हैं।

याद दिला दें,इस साल वैलेंटाइंस डे के खास मौके पर इरा ने नुपूर के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने लिखा था- ‘वैलेंटाइन, ड्रीम बॉय। तुमसे वादा करना एक सम्मान की तरह है।‘ इसके अलावा अपने कजिन की शादी में भी आइरा बॉयफ्रेंड को साथ लेकर पहुंची थीं।

मालूम हो इरा इससे पहले मिशाल कृपलानी को डेट कर रही थीं। तब भी दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती थीं,लेकिन बाद में खबर आई थी कि इरा और मिशाल ने दिसंबर 2019 में अपना रिश्ता खत्म कर दिया था। जिसके बाद इरा की लाइफ में अब नुपूर आ गए हैं,जिनके साथ वह काफी ज्यादा खुश है।


Download Android App
Download iOS App



