Irfan Khan ने कहा, कुछ दिन में मर जाऊंगा सोचता हूं लिख कर गले में टांग लूं

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार Irfan Khan ने अपनी हेल्थ को लेकर हाल ही में बयान दिया है। बता दें कि इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार Irfan Khan ने अपनी हेल्थ को लेकर हाल ही में बयान दिया है। बता दें कि इरफान खान इन दिनों लंदन में अपना इलाज करवा रहे हैं। इरफान को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हुआ है जो काफी दुलर्भ बीमारी है।

वहीं उनके साथियों से लेकर बाकी सभी कलाकार उनके जल्दी से ठीक होने के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इस बीच असोसिएटेड प्रेस से बात करते हुए इरफान खान ने अपनी सेहत की मौजूद स्थिति के बारे में भी बताया है।

Irfan Khan ने कहा कि उनको जिस तरह का कैंसर है उसमें कीमोथेरपी के 6 सेशन होने हैं। कीमो के 6 सेशन में से 4 पूरे हो गए हैं। चौथे सेशन के बाद स्कैन में अच्छे संकेत मिले हैं। मेरा टेस्ट पॉजिटिव रहा है। अब बाकी के 2 सेशन और बचे हैं।

जब ये सभी 6 सेशन्स पूरे हो जाएंगे इसके बाद एक बार फिर से कैंसर स्कैन होगा। हालांकि तीसरे सेशन पूरा होने पर ही रिजल्ट पॉजिटिव रहा है। लेकिन बावजूद इसके 6ठे सेशन तक इंतजार करना होगा और रिजल्ट देखना होगा। फिर देखते हैं किये मुझे किस राह ले जाता है।

कैंसर से जंग लड़ रहे Irrfan Khan, खत में कहा- ‘बहुत दर्द है लेकिन..

इस इंटरव्यू में इरफान ने आगे कहा कि……

इस दुनिया में किसी भी इंसना की जिंदगी की कोई गारंटी नहीं है। इन दिनों कई बार ऐसा जी करता है कि अपने गले में एक बोर्ड टांग लूं और उस पर लिखा होगा, मुझे बीमारी है और कुछ दिन में मरने वाला हूं। मेरे दिमाग में हमेशा चलता रहता है कि मैं कुछ दिन, महीने या फिर साल में मरने वाला हूं।

https://www.instagram.com/p/BghKcfdn3K3/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

Irfan Khan हौंसला बांधते हुए कहते हैं कि कभी सोचता हूं इन सभी बातों को भुला कर फिर से जीने लगूं। जिंदगी मुझे फिर से जीने का मौका दे रही है, मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मेरे चारों तरफ अंधेरा है, मैं देख नहीं पा रहा कि मुझे जिंदगी क्या दे रही है।

Desk Team