च्यूइंग गम लवर्स तो आपने देखे होंगे जो हमेशा अलग-अलग ब्रांड के च्यूइंग गम चबाते नज़र आ जाते हैं। लेकिन किसी का थूका हुआ च्यूइंग गम कभी आपने खरीदा है? सुनकर लगा न अजीब! हमे भी लगा जब पता चला इन दिनों ऑनलाइन किसी का खाकर थूका च्यूइंग गम बेचा जा रहा है। बल्कि उसकी नीलामी चल रही है जिसकी बोली अब लाखों में लगाई जा रही है।

1 रूपए में मिलने वाले साधारण च्यूइंग गम को छोड़ अब लोग एक एक्टर के चबाकर थूका हुआ च्यूइंग गम खरीदने के लिए 45 लाख रुपए तक देने को तैयार हैं। दरअसल, Iron man फेम एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर का चबाकर थूका हुआ च्यूइंग गम 45 लाख रुपए में बिक रहा है। इतना ही नहीं ये तो बेस प्राइस है। नीलामी में इस च्यूइंग गम की कीमत और भी बढ़ सकती है।

आपको बता दें, ई बे पर इस च्यूइंग गम की नीलामी हो रही है। दरअसल, हुआ ये कि 13 फरवरी 2023 को एक्टर/फिल्ममेकर जॉन फैवरो का ‘हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार’ का अनावरण हुआ था। इस दौरान जॉन के साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और इंटरनेशन शेफ रॉय चोई भी मौजूद थे।
इवेंट के दौरान मस्ती-मज़ाक में रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने मुंह से निकालकर च्यूइंग गम चिपका दिया। वहां एक आदमी भी टहल रहा था। जैसे ही एक्टर वहां से निकले, उस आदमी ने तुरंत वो च्यूइंग गम उठा लिया और इन उस च्यूइंग गम को eBay नाम की ऑनलाइन वेबसाइट पर नीलामी के लिए डाल दिया।

जिसके बाद इस च्यूइंग गम की बेस प्राइस 40 हज़ार डॉलर्स यानी 32,89,420 रुपए रखी गई। वहीं, नीलामी के दौरान लगी बोलियों के बाद इसकी कीमत बढ़कर 55 हज़ार डॉलर यानी 45,22,952 रुपए पहुंच चुकी है। आपको बता दें, बोली लगाने की आखिरी तारीख 1 अप्रैल, 2023 बताई जा रही है। इस दौरान च्यूइंग गम की कीमत और भी ऊपर जा सकती है।


Download Android App
Download iOS App



