कैंसर की बीमारी से जूझ रहे बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का इस साल निधन हो गया था। बीते दिनों स्वर्गीय फिल्मी एक्टर के फैंस काफी ज्यादा उदास नजर आए क्योंकि इरफान खान की कब्र पर अब घास उग गई आई थी। जब इसकी फोटोज इंटरनेट पर वायरल हुई तब वहां साफ-सफाई का काम करवाया गया।

लेकिन इस बीच खास बात यह है कि इरफान खान की कब्र पर और भी काम करना शुरू कर दिया गया है। जिसकी तस्वीरें उनके बेटे बाबिल ने खुद शेयर की है। इरफान की कब्र पर और भी काफी सारा काम हुआ है।

यहां देखें बाबिल ने शेयर की तस्वीर
इरफान खान के बेटे बाबिल ने बीती रोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता इरफान खान की कब्र की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इसमें कब्र के आसपास बहुत सफाई नजर आ रही है। इतना ही नहीं घास वली कब्र पर अब फूल खिले हुए दिख रहे हैं।

इसके साथ बाबिल ने रूस के फिल्ममेकर,थिअटर डायरेक्टर और राइटर आन्द्रेइ तार्कोव्स्की की लाइन लिखी है। जब एक आदमी पैदा होता है तब वो कमजोर और लचीला होता है। लेकिन जब उसकी मृत्यु हो जाती है तो वो कठोर और असंवेदनशील हो जाता है। जब एक पेड़ बढ़ रहा होता है, तो वह कोमल होता है, लेकिन जब वह सूखता है और कठोर होता है, तो वह मर जाता है। कठोरता और शक्ति मौत के साथी हैं। प्रसन्नता और कमजोरी अस्तित्व की ताजगी के भाव हैं। क्योंकि जो कठोर हुआ है वह कभी नहीं जीतेगा।
बाबिल यही नहीं रूके उन्होंने आगे लिखा आप भी कठोर नहीं रहे,क्योंकि आपकी तो क्षमाशील और संवेदनशील आत्मा है।

आपको बता दें हाल ही में अभिनेता चंदन रॉय सान्याल इरफान खान की कब्र पर गए थे और वहां की एक फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की थी और उसी एक तस्वीर को देख फैंस काफी ज्यादा निराश हुए।

याद दिला दें,53 वर्षीय अभिनेता इरफान खान का इसी साल 29 अप्रैल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। इरफान खान दो साल से कैंसर से जंग लड़ रहे थे,लेकिन वो इस बीमारी को मात नहीं दे सके और उन्होंने अपने परविार के साथ-साथ दुनिया को अलविदा कह दिया।


Download Android App
Download iOS App



