Bigg boss 14 : सलमान के शो में परोसी गई ‘अश्लीलत’, नेटिज़ेंस ने किया शो को Boycott

Summary :

बिग बॉस 14 में अश्लीलता दिखाने के लिए फैंस निर्माताओं को लताड़ रहे हैंl अब ,BoycottBB14 शीर्ष स्थान पर ट्रेंड कर रहा है।

 टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 14वां सीजन शुरू होने के साथ ही विवादों में आ गया है. शो के एक एक्ट को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिज़ेंस ने गुस्सा दिखते हुए शो के बायकॉट करने की मांग की।  शो को सोशल मीडिया यूज़र्स ने वल्गर और चीप कहते हुए शो को बायकॉट किया। और इसके बाद ट्विटर पर  #BoycottBB14 ट्रेंड करने लगा और लोगों ने इसे वल्गर और बेहूदा बताया.
दरअसल इस शो में एक खास एक एक्ट में पवित्र पुनिया , निक्की तम्बोली  और जैस्मीन भसीन  को एक्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को रिझाने का टास्क दिया गया था।  इससे पहले बुधवार के एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला को टैटू आर्टिस्ट और लड़कियों को उनका कस्टमर दिखाया गया था.
 एक्ट में सिद्धार्थ शुक्ला को एक बाइक पर दिखाया गया है, वह अपने अपने ऊपर पानी और गंदगी डालते हैं. प्रोमों में लड़कियों को इसे साफ करते दिखाया गया है. वीडियो लोगों को अच्छा नहीं लगा और उनका कहना है कि यह अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा है.
ट्विटर पर यूज़र्स  ‘अश्लीलता’ दिखाने के लिए निर्माताओं को लताड़ रहे हैं, इसलिए, अब #BoycottBB14 ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा कि बिग बॉस 14 ने हिंसा का महिमामंडन किया और बिग बॉस अश्लीलता को बढ़ावा दे रहा हैl कमेंट में लिखा गया है, ‘बिग बॉस को बायकॉट किया जाना चाहिए। पिछले सीजन में उन्होंने हिंसा को बढ़ावा दिया था और इस सीजन में अश्लीलता को बढ़ावा दिया गया है। क्या आपकी जिम्मेदारी अच्छी चीजों को बढ़ावा देने की नहीं है? !!’ जबकि एक अन्य ने लिखा, ‘मजेदार यह कि लोग महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने पर गुस्सा  हो रहे थे और अब एक टास्क के नाम पर यह अश्लीलता परोसी जा रही है।’
एक अन्य यूजर ने ट्वीट में कहा, “कलर्स टीम हम हर दिन इतने बलात्कार के मामलों के गवाह बन रहे हैं और यह वही है जो आप को बढ़ावा दे रहे हैं? एक टास्क के लिए अश्लीलता दिखा रहे हैं. समय है कि हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और #BoycottBB14.”

Desk Team