24 घंटे में दो बड़े कलाकारों इरफान फिर ऋषि कपूर का दुनिया को अलविदा कह देने पर फैन्स बोलें ‘2020 सबसे…

Summary :

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों का एक साथ चले जाना हिंदी सिनेमा के लिए किसी सदमे से काम नहीं है।

बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकारों का एक साथ चले जाना हिंदी सिनेमा के लिए किसी सदमे से काम नहीं है। इससे वर्ल्ड सिनेमा को भी बहुत बड़ा नुकसान है। वहीं आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के लिए 2 दिन में दो मौत इरफान खान और ऋषि कपूर का दुनिया को इतनी जल्दी अलविदा कह देना बहुत गमगीन खबर है। 
जैसे ही इरफान खान को लेकर खबर आई कि इरफान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे, तो लोगों ने साल 2020 को अशुभ कहना शुरू कर दिया। वहीं जब ठीक अगले दिन सुबह यानी  (30 अप्रैल 2020) को एक और खबर आई कि ऋषि कपूर ने भी दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। तो इन सभी खबरों पर फैंस का कहना था कि बॉलीवुड को ग्रहण लग गया है।
दोनों ही स्टार्स के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे हैं। साथ ही दोनों महान कलाकार इरफान खान और ऋषि कपूर के जाने का शौक में डूबे हुए थे। ऐसे में जब इरफ़ान खान का निधन हो जाने के बाद बुधवार को ऋषि कपूर कि अचनाक ज्यादा तबीयत बिगड़ जाने की खबर फैली तो ऐसे में सब दुआ कर रहे थे कि अभी तो इंडस्ट्री इरफान के जाने से ही नहीं उभरी की इसके बाद से ही लोग ट्विटर पर पोस्ट कर के ऋषि कपूर की सलामती की दुआएं मांगते दिखे।
लेकिन सुबह ये खबर आने लगी कि ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं और उन्होंने एचएन रिलांयस अस्पताल अपनी अंतिम सांस ली जिसके बाद एक्टर ने सभी को अलविदा कह दिया। 
एक साथ दो कलाकारों को खोया… 
वहीं दोनों एक्टर की इस तरह आगे पीछे अचानक से मौत हो जाना इत्तेफाक सा बताया जा रहा है। यूं तो ऋषि कपूर और इरफान खान पिछले लम्बे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। दरअसल इरफान खान कैंसर से पीड़ित थे तो ऋषि कपूर भी कैंसर जैसी घातक बीमारी का शिकार हो रखे थे और दोनों स्टार्स विदेश से वापस ठीक होकर दिल्ली आए थे। खास बात की इरफान खान ने स्वस्थ होकर फिर बॉलीवुड में धमाल मचाने का मन बनाया और फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ से फिर बड़े पर्दे पर वापसी की। बता दें कि इरफान खान की अंग्रेजी मीडियम आखिरी फिल्म साबित हुई।
 तो वहीं ऋषि कपूर ने भी कैंसर की जंग लड़कर ठीक होने के बाद फिल्म ‘द बॉडी’ में काम किया और एक्टर की ये फिल्म आखिरी साबित हुई।
इन फिल्मों को करने के बाद इरफ़ान और ऋषि कपूर की तबीयत फिर से बिगड़ने लगी और एक्टर्स  को अलग-अलग समय पर अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को हुआ, तो इसके ठीक अगले दिन यानि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर हम सबके बीच नहीं रहे। ऐसे में 24 घंटे के भीतर देश और फिल्म इंडस्ट्री ने में दो दिग्गज अभिनेताओं को खो दिया ।
बता दें कि देशभर में कोरोना का कहर जारी है जिस वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। ऐसी स्थिति में फैन्स न इरफान के जनाजे में जुट पाए न ही ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा में शामिल हो सके। 
 ट्विटर पर लोगों ने ऐसे रिएक्शन्स दिए हैं…

Desk Team