बॉलीवुड के नवाबी कपल सैफ अली खान और करीना कपूर अपनी लाइफ में काफी खुश है। लेकिन फिर भी अब कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद करीना ने पति सैफ को वार्निंग दे डाली। दरअसल, करीना कपूर खान इस समय दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने पिछले साल बेटे जेह को जन्म दिया था। उससे पहले उनके बेटे तैमूर इस दुनिया में आये थे।

लेकिन करीना जेह से जहां करीना दूसरी बार मां बनी वहीं उनके पति सैफ अली खान चौथी बार पिता बने। करीना कपूर से पहले सैफ अली खान को अपनी पहली पत्नी से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं।

वही, जिस तरह से सैफ अपने बच्चों को परवरिश दे रहे हैं, उनकी वाइफ करीना काफी खुश हैं। साथ ही करीना ने बताया कि वह अपने चारों बच्चों को वक्त देते हैं। दरअसल, मैगजीन से बातचीत में करीना बोलीं, सैफ का हर दशक में एक बच्चा हुआ, 20, 30, 40 और 50। मैंने उनसे कह दिया है कि 60 में ऐसा नहीं होने वाला है।

करीना बताती हैं, मुझे लगता है कि सिर्फ सैफ जैसा ब्रॉड-माइंडेड इंसान ही अलग-अलग स्टेजेज पर 4 बच्चों का पिता बन सकता है। वह अपना वक्त उन सबको देते हैं। अब जेह के साथ हम बैलेंस बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने एक समझौता किया है कि जब वह फिल्म की शूटिंग कर रहे होंगे तो उस वक्त पर मैं काम नहीं करूंगी।

करीना ने सैफ और तैमूर की बॉन्डिंग पर भी बात की। वह बताती हैं, टिम को लोग पसंद हैं। अगर घर पर लोग हैं तो वह घर पर घुलना-मिलना चाहता है। वह मिनी सैफ है। रॉक स्टार बनना चाहता है। दोनों की बॉन्डिंग जबरदस्त है। टिम बोलता है, अब्बा मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं।


Download Android App
Download iOS App



