कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनका मशहूर शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। यह बात भी सभी लोगों को बहुत अच्छे से मालूम है कि सुनील ग्रोवर से कपिल शर्मा की लड़ाई हो गई थी। और जब से सुनील इस शो को अलविदा कह कर गए हैं तो मानो शो को जैसे नजर सी लग गई हो। कपिल की सुनील ग्रोवर से फालइट में हुई लडाई के बाद शो की टीआरपी पर बहुत गहरा असर पड़ा है।
उसके बाद कई कलाकारों को सेट पर बुला लेने के बाद सेट पर उनका खुद का नहीं पहुंच पाना तो इस वजह से कपिल शर्मा के बढ़ते ग्राफ पर संकट काले बादल मंडराने लगे थे। आपको बता दें कि जब इस शो को बंद होने की तरह-तरह की बाते बतायी गई। कभी बोला गया की शो की टीआरपी न मिलने की वजह से शो को बंद कर दिया गया है। लेकिन उसके बाद भी कुछ ऐसी बातें सामने आई कि कपिल को नशे की इतनी लत लग चुकी है कि टीवी चैनल के मालिक सोनी अपना धैर्य खोने लगे हैं।
इसके बाद खबरें यह भी आयी की कपिल के खराब व्यवहार और खराब टीआरपी के चलते चैनल ने इस शो को बंद करने का फैसला कर लिया। आपको बता दे की अब कपिल और चुप नहीं रहे सकते और उन्होंने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ ली है।
कपिल शर्मा ने इन सभी बातो को अफवाह बताया और अपनी ओर से सफाई देने की कोशिश की। कपिल ने मुबंई मिरर को बताया कि मैं बैंगलोर में आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट के लिए आया हूँ।
मैं अपने स्वास्थय को लेकर काफी सजग हूँ ताकि बेहतरीन तरीके से कमबैक कर सकूँ। मैं सितम्बर की आखिरी तक मुबंई वापस आने वाला हूँ। मेरे बारे में जो कुछ भी लिखा जा रहा है वो सब एक अफवाह है। मैं पिछले 10 साल से बिना किसी ब्रेक के काम कर रहा हूँ।
मुझे चिंता, ब्लड प्रेशर और सुगर की प्रॉब्लम से मुकाबला करने और सही डाइट के लिए मेडिकल हेल्प की जरुरत है। मैंने सोचा कि किसी और समस्या के खड़े होने से पहले ब्रेक लेना ज्यादा जरुरी है। पूरे साल अपने स्वास्थय को नजरअंदाज करने के बाद अब मैं पूरी तरह से इस पर ध्यान देना चाहता हूँ।
कपिल ने यह भी कहा कि सोनी टीम के साथ मेरे रिश्ते बेहद अच्छे है। यह चैनल बाकी चैनलों की तरह नहीं हैं क्योंकि बाकी और चैनल मेरे उपर बहुत प्रेशर डालते हैं। लेकिन सोनी के मालिकों ने मेरा साथ कभी ऐसा व्यहवार नहीं किया।



Download Android App
Download iOS App










