Met Gala 2026 में Isha Ambani ने बिखेरा जलवा, 200 करोड़ का ब्लाउज और आम वाला पर्स वायरल हुआ लुक

Summary :

Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 4 मई की शाम मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें जेफ बेजोस की पत्नी लॉनेन सांचेज सहित कई अन्य सेलेब्स ने शिरकत की। अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने भी प्री मेट गाला इवेंट अटैंड किया और अपने शाही अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026:  मेट गाला में छाईं ईशा अंबानी ईशा अंबानी ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर गौरव गुप्ता…

Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 की शुरुआत हो चुकी है। 4 मई की शाम मेट्रोपॉलिन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हुआ, जिसमें जेफ बेजोस की पत्नी लॉनेन सांचेज सहित कई अन्य सेलेब्स ने शिरकत की। अंबानी परिवार की लाडली ईशा अंबानी ने भी प्री मेट गाला इवेंट अटैंड किया और अपने शाही अंदाज से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026:  मेट गाला में छाईं ईशा अंबानी

Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026
Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026( Source: Social Media)

ईशा अंबानी ने मेट गाला के रेड कार्पेट पर गौरव गुप्ता की एक बेहद खूबसूरत साड़ी और अपनी माँ नीता अंबानी के कलेक्शन से लिए गए खानदानी गहनों से जड़ा हुआ ब्लाउज़ पहनकर वॉक किया। मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी बिलकुल रॉयल अंदाज में पहुंची थीं। सुनहरी साड़ी में सजीं ईशा अंबानी किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं। उनकी साड़ी खासतौर पर डिजाइन की गई थी, जिसमें पारंपरकि भारतीय कढ़ाई और सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया था।

ईशा अंबानी की ये साड़ी डिजाइनर गौरव गुप्ता ने डिजाइन की थी, जिसमें समृद्ध भारत की झलक देखने को मिल रही थी। इस साड़ी को पहनकर ईशा विदेशियों के बीच चमक उठीं। अपने लुक को ईशा अंबानी ने अपनी मां नीता अंबानी के ब्लाउज और जूलरी से कम्प्लीट किया, जिसने उनके पूरे लुक को निखारने के साथ-साथ रॉयल टच दिया। गौरव गुप्ता ने ईशा अंबानी के पूरे लुक की जानकारी शेयर की है। इस लुक को पूरा करते हुए, रेज़िन से लिपटा हुआ एक मूर्तिकलानुमा केप इस्तेमाल किया गया था। ईशा के इस लुक को 50 से अधिक कारीगरों ने 1200 घंटों से अधिक समय में तैयार किया है।

लेकिन अंबानी के लेटेस्ट और शानदार मेट गाला लुक की डिटेल्स यहीं खत्म नहीं होतीं। अपनी खूबसूरत साड़ी और गहनों के साथ-साथ, वह रेड कार्पेट पर कला का एक नमूना भी साथ लाईं—सुबोध गुप्ता की बनाई आम की एक मूर्ति, जिसे उन्होंने एक क्रोशे बैग में रखा था। यह मूर्ति न सिर्फ़ भारत की विरासत को एक सम्मान थी, बल्कि सचमुच ‘हाथ में कला’ का एक जीता-जागता उदाहरण भी थी, जो इस साल की थीम ‘Fashion is Art’ (फैशन ही कला है) को पूरी तरह से मैच करती थी।

ईशा अंबानी का लुक हुआ वायरल

Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026( Source: Social Media)
Isha Ambani Saree Look at Met Gala 2026( Source: Social Media)

ईशा अंबानी ने 1 मई को न्यूयॉर्क शहर में आयोजित प्री-मेट गाला पार्टी में एक बेहद खूबसूरत ‘बैंडेज ड्रेस’ पहनकर भारत-केंद्रित माहौल की शुरुआत की; यह ड्रेस सचमुच भारत के नक्शे जैसा ही था। इस ड्रेस को 26 अलग-अलग तरह के बॉर्डर का इस्तेमाल करके बनाया गया था, जिनमें से हर एक भारत के किसी खास क्षेत्र और वहां की शिल्प-कला को दर्शाता था।

Also Read: Met Gala 2026: Karan Johar के डेब्यू से लेकर Isha Ambani के हीरों तक रेड कार्पेट बना ‘आर्ट गैलरी’, देखें Viral तस्वीरें

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।