टीवी फेम नीति टेलर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा के साथ अपने सगाई कर अपने रिश्ते पर खुद मौहर लगा दी है। नीति टेलर की बीते दिन मेंहदी सेरेमनी थी। अपनी मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करी है।

इन तस्वीरों में नीति ग्रीन कलर के आउटफिट पहने काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। नीति और परीक्षित जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

ग्रीन कलर के लहंगे में नीति काफी ज्यादा स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिंक कलर की फ्लॉवर ज्वैलरी भी पहनी है। ये बेहद खूबसूरत फ्लॉवर ज्वैलरी नीति के लुक को पूरी तरह से कॉम्पलिमेंट कर रही है। वहीं नीति के बॉयफ्रेंड भी ग्रीन कलर के आउटफिट में नजर आए।

उन्होंने मेंहदी सेरेमनी में ग्रीन कलर का कुर्ता पहना हुआ था। दोनों एक-दूसरे के साथ परफेक्ट लग रहे हैं। इस फंक्शन में नीति के कुछ करीबी दोस्त और फैमिली मेंबर्स शामिल थे। इस दौरान की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है साथ ही उनके फैंस भी यह तस्वीरें खूब पसंद कर रहे हैं।
नीती टेलर और परीक्षित बावा के मेहंदी समारोह की खूबसूरत तस्वीरें…
1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

नीति टेलर इंस्टाग्राम पर अपने ब्वॅायफ्रेंड संग तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हमने हमेशा के लिए तय कर लिया। मेरी जिंदगी की सबसे खुबसूरत पल की शुरुआत होने से पहले मैं बेहद खुशी और प्यार महसूस कर रही हूं। आपको ये बता कर कंप्लीट फील हो रहा है। बीते दस साल से मुझे आपका प्यार और सहारा मिला और बेहद खुशी के साथ मैं ये सभी को बताना चाहती हूं कि मैं सगाई करने जा रही हूं। हम ये प्यारा पल आपके साथ बांटना चाहते हैं और आप सभी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं अपने नए जीवन में चाहते हैं।
नीति टीवी की मशहूर फेशनिस्टा और यंग एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि नीति टेलर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इनको आखिरी बार टीवी के फेमस शो इश्कबाज में देखा गया था।


Download Android App
Download iOS App



