बॉलीवुड में कपूर फैमिली की कई पीढिय़ों ने काम किया हुआ है। बॉलीवुड आज जिस भी मुकाम पर है उसमें कपूर फैमिली ने भी काफी अपना योगदान दिया है। राज कपूर से लेकर रणबीर कपूर सब ही काफी अच्छे अभिनेता हैं।
राज कपूर पहली पीढ़ी थे जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था और अपनी खूबसूरत अदाकारा से लोगों के दिल में एक अच्छी जगह बना ली थी। उसके बाद जितने भी सितारें आए हैं सारे ही एक से बढ़ एक हैं। सबने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो कि पूरे कपूर खानदान के लिए गर्व की बात होती है।
शशि कपूर, रणधीर कपूर, रिषी कपूर, नीतू कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर और रणबीर कपूर सब ने ही बॉलीवुड अपने अभिनेय के जलवों से सबको दिवाना कर रखा है। जो भी कपूर फैमिली से आता है उन्हें सक्सेज मिलना तय ही तो है।
आज हम कपूर फैमिली के ऐसे ही एक्टर की बात करने जा रहे हैं जिसने बॉलीवुड में अपने खूबसूरती से और अपनी अदाकारा से लोगों को आज तक दीवाना बनाया हुआ है। हम बात कर रहे हैं करिश्मा कपूर की जो रणधीर कपूर और बबीता की बड़ी बेटी ‘लोलो’ यानि करिश्मा कपूर हैं।
कपूर खानदान की पहली बेटी थी करिश्मा कपूर जो बॉलीवुड में आईं थी। करिश्मा ने बॉलीवुड में काफी नाम कमाया है। लेकिन करिश्मा ने अपनी शादी के बाद से बॉलीवुड को अलविदा बोल दिया था।
करिश्मा ने संजय कपूर से शादी करने के बाद से कभी भी फिल्मों की तरफ अपने कदम नहीं बढ़ाए। लेकिन करिश्मा ने अपना मन बदला और शादी केबाद 2012 में फिल्म डेंजरस इश्क से दुबारा बॉलीवुड में कमबैक किया पर उन्हें सफलता नहीं मिली।
करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर का तलाक हो गया है। तलाक के बाद करिश्मा अपनी बेटी समायरा और बेटे कियान के साथ मुंबई में रह रही हैं। बता दें कि संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा ने एलिमनी के तौर पर 14 करोड़ रुपए लिए थे। करिश्मा संजय से महीने के 10 लाख रुपए लेती हैं। करिश्मा इनी पैसों से अपने बच्चों की पढ़ाई कराती हैं।
लेकिन सवाल यहां यह उठता है कि करिश्मा की खुद की इनकम का जरिया क्या है क्योंकि करिश्मा अब फिल्मों में तो काम कर नहीं रही है तो उनका खर्चा कैसे चल रहा है तो आपको बता दे करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद चैरिटी आर्गेनाईजेशन ज्वाइन कर लिया है जो महिलाओं को जागरुक करने का काम करती है और महिला सशक्तिकरण पर जोर देती है और साथ ही वह अपने पति के बिजनेस का थोड़ा हिस्सा शेयर करती है।


Download Android App
Download iOS App











