अभिनेता जैकी श्रॉफ की गिनती बॉलीवुड के उन सितारों में होती है जिन्होंने इंडस्ट्री में बिना कसी गॉडफादर के कामयाबी हासिल की है। जैकी जमीन से जुड़े हुए कलाकार माने जाते है। सफल होने के बाद भी उन्होंने कभी अपने दोस्तों और साथ देने वालों का अहसान कभी नहीं भूला।

निष्ठा, आपसी रिश्ते, ह्यूमन वैल्यू को लेकर जैकी श्रॉफ हमेशा से स्थिर रहे है और इन चीजों को वो जिंदगी का अहम हिस्सा मानते है। जैकी ने एक इंटरव्यू में बताया उन्हें देवानंद साहब ने पहली फिल्म में काम करने का मौका दिया था। जैकी ने अपने करियर की शुरुआत एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में की थी और वो अपनी पहली फिल्म में शक्ति कपूर के हैंड मैन बने थे।

इसके बाद उन्हें सुभाष घई ने हीरो फिल्म में चांस दिया और जैकी हीरो बन गए। इसके बाद जैकी ने राम-लखन, कर्मा, खलनायक यादें जैसी कामयाब फ़िल्में की। जैकी का मानना है की भले ही आप अपने करियर में कितने बड़े स्टार बन जाये पर उन लोगों के सामने स्मार्ट बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए जिनकी वजह से आपने ये मुकाम हासिल किया है।

जैकी श्रॉफ ने ये भी कहा की आजकल ये सब चीजें नहीं बची है पर लोगों को इस चीजों का सम्मान करना चाहिए। मैंने कभी किसी से ये उम्मीद नहीं की कि लोग मेरे प्रति निष्ठावान रहें, जो कुछ भी मुझे मिला वो मैंने हासिल किया है। मैं निजी लाइफ में बेहद साधारण हूं और हमेशा मैंने अपने संबंधों में लॉयल्टी रखी है।

आज के नौजवानों के लिए सन्देश देते हुए जैकी ने कहा , ” जिससे आप प्यार करते हो उसकी भावनाओं को तवज्जो दो। मां, बीवी, बच्चे, प्रेमिका के साथ सच्चाई से रिश्ता निभाओ। आजकल लोग इंसानों से ज्यादा फ़ोन में व्यस्त रहते है। एक दुसरे के लिए समय निकलना चाहिए। तय करना चाहिए कि आपके करीबी लोगों को प्रायोरिटी मिले।



Download Android App
Download iOS App



