बॉलीवुड की श्रीलंकन ब्यूटी यानी एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। उनकी फैन फोल्लोविंग उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साफ़ दिखाई देती है। एक्ट्रेस का हर पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो जाता है। ऐसे मे अब जैकलीन ने हाल ही मे एक पोस्ट किया जो अब खबरों मे है। अब जैकलीन फर्नांडिस ने कोरोना महामारी के वक़्त मे आगे आकर मदद करने के लिए कदम बढ़ाया है। दरअसल, उन्होंने योलो फाउंडेशन लॉन्च किया है। जिसके द्वारा वो नेक कामो की कहानियां शेयर करेंगी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी हैं।

वहीं उन्होंने एक फोटो शेयर कर बताया कि उनका फाउंडेशन रोटी बैंक नाम के एनजीओ के साथ मिलकर इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि वो फ्रंटलाइन वर्कर्स को मास्क और सैनिटाइजर भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगे। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उनकी ये फाउंडेशन मुंबई के अलग-अलग इलाकों में घूमने वाले लगभग एक हजार जानवरों की देखभाल भी करेगा।
अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में भी नजर आएंगी। साथ ही वो रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में अहम किरदार में दिखाई देंगी।


Download Android App
Download iOS App




