इवेंट में तितली बनकर पहुंची एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है लुक

Summary :

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हमेशा चर्चा में रहती है और इन दिनों उनका ग्लैमरस लुक एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आयी है जो फैंस को खूब पसंद आ रही है।

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए हमेशा चर्चा में रहती है और इन दिनों उनका ग्लैमरस लुक एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सामने आयी है जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। 
कुछ फैंस उनके लुक को पसंद करने के साथ साथ उन्हें तितली कहकर भी बुला रहे है। इस लुक के लिए जैकलीन ओरेंज और रेड कलर की साड़ी पहने नजर आ रही है , इसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप भी किया हुआ है। पिंक लिपस्टिक और विंग लाइनर उनके लुक को और भी आकर्षक बना रहा है। 
आपको बता दें ये तस्वीरें हाल ही में मुंबई में हुए श्रीलंका टूरिज़्म के एक खास इवेंट की है जिसमे जैकलीन को श्रीलंका टूरिज़्म को प्रमोट करने के लिए अवार्ड दिया गया था। 
आपको बता दें जैकलीन मूल रूप से श्रीलंका से है और बॉलीवुड एक्ट्रेस होने के साथ साथ श्रीलंका टूरिज्म को प्रमोट करने का काम भी करती है इस इवेंट पर जैकलीन ने श्रीलंका में इस्टर पर हुए हमलों के बारे में भी बात की और बताया की श्रीलंका अब पर्यटकों के लिए काफी सुरक्षित है। 
जैकलीन ने कहा , ” श्रीलंका मेरी मातृभूमि है और मैं हमेशा अपने करीबियों और फैंस को श्रीलंका टूरिज्म के लिए प्रोत्साहित करती रहती हूँ और आगे में मैं ऐसा करती रहूंगी। 
जैकलीन ने आगे कहा की श्रीलंका में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लोगों को श्रीलंका के लिए आगे आना चाहिए और सपोर्ट करना चाहिए। उन्हें गर्व है की उनके देश ने उन्हें टूरिज्म अम्बेसेडर बनने के लिए चुना है। 
आपको बता दें बॉलीवुड में चमक बिखेरने के साथ जैकलीन अब नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्म ‘मिसेज सीरियल किलर’ से जैकलीन डिजिटल इंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रहीं हैं। 

Ujjwal Jain