हरभजन सिंह के साथ इस रेड ड्रेस वाली महिला की तस्वीरें हो रही हैं वायरल, जानिए कौन है?

Summary :

बीते शनिवार भारत और अफगानिस्तान के बीच में आईसीसी विश्व कप 2019 का 28वां मैच खेला गया था। 4 दिन बाद यह मैच एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

बीते शनिवार भारत और अफगानिस्तान के बीच में आईसीसी विश्व कप 2019 का 28वां मैच खेला गया था। 4 दिन बाद यह मैच एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार प्रदर्शन की वजह से सोेशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 
 

वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है और इस तस्वीर में उनके साथ एक खूबसूरत महिला दिखाई दी रही हैं। सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह की कुछ तस्वीरें इन दिनों वायरल हो रही हैं।
 इस तस्वीरों में भज्जी के साथ एक रेड कलर की साड़ी में महिला भी है। तस्वीरें वायरल होने के बाद यह महिला चर्चा में छाई हुई है। हम इस खूबसूरत महिला के बारे में ही आपको बताने जा रहे हैं। 

अफगानिस्तान की यह महिला बटोर रही है खूब सुर्खियां 

यह महिला अफगानिस्तान की टीवी प्रजेंटेटर हैं। भारत और अफगानिस्तान के मैच के दौरान यह महिला भारत के खिलाड़ी हरभजन सिंह का इंटरव्यू लेने आई थीं। 
सोशल मीडिया पर भज्जी के साथ इस महिला ने अपनी तस्वीर शेयर की हैं। इसके बाद इस महिला के पोस्ट को भज्जी ने रीट्वीट किया। 
अफगानिस्तान की इस टीवी प्रजेंटेटर का नाम दीवा पतांग है। दीवा के ट्विटर अकाउंट में बायो में लिखा है कि वह एक एंकर हैं, पीएचडी कैंडिडेट और अफगानिस्तान के लंदन दूतावास में काम करती हैं। 
इससे पहले दीवा ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के साथ भी तस्वीरें शेयर की हुई हैं। 
दीवा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। दीवा स्टाइलिश और खूबसूरत बेहद हैं। दीवा को भारत देश से भी बहुत प्यार है। 

Desk Team