बॉलीवुड की बोल्ड और हॉट अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में जैकलीन ने व्हाइट शॉट डे्रस में अपनी हॉट फोटोज फैंस के साथ शेयर की हैं। अब जैकलीन की इन फोटोज पर फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। जिसे देखने के बाद लोग इस पर कमेंट करे बिना नहीं रह पाए हैं।

जैकलीन ने अपनी इन नई तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। हालांकि ये फोटोज यूं ही किसी फोटोशूट का हिस्सा नहीं,बल्कि ये तस्वीरें उनके अपकमिंग प्राजेक्ट का टीजर है। हालांकि अभिनेत्री ने अपने इस नए प्रॉजेक्ट को लेकर कुछ ज्यादा खुलासा नहीं किया है।

इन फोटोज में जैकलीन बैलेरीना की तरह दिख रही हैं,जिसमें वो अपने बॉडी को फ्लेग्जिबल दिखा रही हैं। वहीं अपनी ग्लैमरस फोटो को शेयर करते हुए जैकलीन ने बताया कि बहुत जल्द कुछ नया आनेवाला है साथ ही तस्वीर के कैप्शन में लिख-कमिंग सून।
मालूम हो जैकलीन ने साल 2009 में आई फिल्म अलादीन से बॉलीवुड में कदम रखा था,मगर मर्डर 2 से उन्हें कमर्शियल सक्सेस मिली है। अदाकारा के लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो यह शिरीष कुंदेर की मिसेज सीरियल किलर थी,जिसमें उनके साथ मनोज बाजपेयी नजर आए थे।

वहीं जैकलीन की अगली फिल्म अटैक रिलीज होनी है जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम और रकुलप्रीत सिंह नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा जैकलीन फर्नांडीस सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे और सलमान खान के साथ किक 2 में नजर आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



