कोरोना के बढ़ते प्रकोप की वजह से देशभर में 17 मई तक के लिए लॉकडाउन किया हुआ है। इस बीच सभी सेलेब्स भी अपने घरों में कैद रहकर अलग-अलग तरह से टाइम स्पेंड कर रहे हैं। लेकिन लॉकडाउन में सलमान खान अपने फार्म हाउस पर रुके हुए हैं। उनके साथ उनका परिवार और एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज भी वहीं ठहरी हुई हैं। मगर इस बीच खास बात यह है कि जैकलीन फर्नाडिस लॉकडाउन में अपने समय को सही तरह से उपयोग कर रही हैं।

यूं तो एक्ट्रेस के पास फिल्में करने की लंबी लिस्ट है बावजूद इसके वो फिल्म बनाकर अपना पोर्टफोलियो और अच्छा कर रही हैं। जी हां लॉकडाउन के इस खली समय में जैकलीन सलमान खान के पनवेल फार्महाउस पर उन्होंने वहां की खूबसूरत लोकेशन और अपने डेली रूटीन पर एक खूबसूरत शॉर्ट फिल्म तैयार की है।

कुछ ऐसी है शॉर्ट फिल्म
जैकलिन फर्नांडीज की इस शॉर्ट फिल्म में सुबह-सुबह फार्म हाउस के सुंदर दृश्य के साथ होती है साथ ही चाय का लुफ्त उठाकर अपने दिन की शुरुआत करती हैं। 3.48 मिनिट के इस वीडियो में जैकलिन फार्म हाउस पर मौजूद जानवरों को भी वीडियो में दिखाती हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि इसमें सलमान कहीं नहीं नजर आते। इसके अलावा वीडियो में जैकलिन नारियल के पेड़ पर भी चढ़ती नजर आईं। इसके अलावा वीडियो में एक्ट्रेस घुड़सवारी करते हुए, घोड़े को नहलाते हुए और उसे चारा खिलाते हुए भी दिखाई दीं।

सलमान ने शेयर किया क्लिप
सलमान खान ने जैकलिन फर्नांडीज की इस शॉर्ट फिल्म को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा ,जैकलीन द्वारा तैयार की गयी एक फिल्म।
एक्ट्रेस ऐसे कर रही है टाइम का इस्तेमाल

बता दें कि जैकलीन और सलमान अच्छे दोस्त हैं। वहीं लॉकडाउन होने के बाद से ही जैकलीन सलमान के साथ उनके फार्महाउस पर रुकी हुई है और वहां पर अपना फिटनेस रूटीन अच्छी तरह फॉलो करने के साथ-साथ घुड़सवारी को भी परफेक्ट कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



