जैकलीन फर्नांडीज का नाम जबसे 200 करोड़ की मनी लॉन्डरिंग मामले मे सामने आया है तभी से एक्ट्रेस की नींद और चैन सब छीन गया है। एक्ट्रेस को लेकर ये भी खबरे सामने आई कि वो सुकेश चंद्रशेखर को डेट कर रही थी। इसी बीच उनपर सुकेश चंद्रशेखर से मेहेंगे तोहफे और पैसे लेने के भी आरोप भी लगे। लेकिन अब इस मामले मे एक नया अपडेट सामने आया है।

अब जो खबर सामने आ रही है उससे सुनकर जैकलीन के फैंस को ज़ोरदार झटका लग सकता है। आपको बता दे, इस मामले की जांच कर रही EOW ने बीत दिनों कई बड़े खुलासे किए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि जैकलीन, सुकेश चंद्रशेखर के साथ शादी की प्लानिंग कर रही थीं।

रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि जैकलीन ने बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सलमान खान से कहा था कि वह सुकेश के साथ शादी करना चाहती हैं। हालांकि, दोनों ही एक्टर्स ने जैकलीन को सुकेश के खिलाफ आगाह किया था और सावधान रहने की सलाह दी थी, लेकिन एक्ट्रेस ने सुकेश से मिलना जारी रखा और कई महंगे तोहफे लेते रहीं।

खबर तो ये भी है कि जैकलीन फर्नांडीज ने जानबूझकर कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के आपराधिक अतीत को नजरअंदाज किया और सुकेश के साथ लेनदेन में लगी रही। ईडी ने यह भी दावा किया कि न सिर्फ जैकलीन को, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों को भी इस रिश्ते से आर्थिक रूप से फायदा हुआ।

बता दें कि ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। जिसके बाद ईडी ने उनपर कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी जब्त कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



