राजस्थान कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव को लेकर आज दोपहर करीब दो बजे जयपुर स्तिथ पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बैठक करेगी। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के करीब 400 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। गौरतलब है की अगले वर्ष राज्य में विधानसभा के चुनाव होने है।
कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
पार्टी के एक प्रवक्ता ने कहा कि डेलीगेट्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का प्रस्ताव भी करेंगे और इसे दिल्ली मुख्यालय भेजेंगे। इस बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी अजय माकन, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार राज्य के सभी 400 ब्लॉकों से चुनकर आये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधियों को पहचान पत्र दिए जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



