देश में कई जगह बारिश की वजह से बुरा हाल है।दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। बारिश होने के कारण मौसम में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यूपी के कई जिलों में 17 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है, कई समय से बारिश होने के कारण जगह-जगह पानी भर गया है। लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।इतनी ज्यादा हो रही बारिश के कारण 24 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है।लखनऊ में एक निर्माणाधीन दीवार मलवे में दबकर 9 लोगों की मौत हो गई। लगातार बारिश होने से कई जगह जलजमाव हो गया।

आईएमडी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। दिल्ली , यूपी , उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों में बारिश के चलते मौसम में गिरावट भी दर्ज की गई है।


Download Android App
Download iOS App



