टीवी जगत के फेमस
होस्ट जय भानुशाली और उनकी वाइफ माही विज पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बने
हुए हैं। हालांकि इस बार दोनों जिस वजह से लाइमलाइट में आए है उसे जानने के बाद
दोनों के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहने वाला है। माही पिछले काफी समय से किसी
शो में नजर नहीं आई हैं मगर उसके बाद भी वह किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी
रहती हैं। हालांकि इसी बीच माही और जय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, खबरें
है कि जल्द ही छोटे पर्दे की यह हिट जोड़ी एक बार फिर वापसी करने जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के
मुताबिक जय भानुशाली और उनकी वाइफ माही विज जल्द ही टीवी स्क्रीन शेयर करते दिखाई
देने वाले हैं। इस बार जय और माही को फेमस फिल्म मेकर और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा
ने चांस दिया है। खबरें है कि जय अपनी वाइफ माही के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम
करते दिखने वाले हैं। इतना ही कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों इस समय लंदन में
गाने की शूटिंग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि ऐसा
पहली बार होने जा रहे है जब माही और जय किसी म्यूजिक वीडियो में काम करने जा रहे
हो। शादी के बाद माही और जय पहली बार टीवी पर रोमांस करते दिखने वाले हैं। माही विज ने साल 2011 में जय भानुशाली के साथ
शादी की थी। शादी के बाद से कभी जय और माही ने किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर नहीं
आए। वहीं साल 2019 में माही विज ने अपनी बेटी तारा को जन्म दिया था। शादी और बेटी
के बाद से ही माही ने टीवी से दूरी बना ली थी।
बता दें कि हाल ही में माही विज के कुछ डिलीट किए हुए ट्वीट तेजी से वायरल हुए
थे। इस ट्वीट्स में माही विज ने खुलासा किया था कि उनको जान से मारने की धमकी मिल
रही है। माही विज का कुक उनको जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद माही विज
ने अपने कुक की शिकायत पुलिस से की थी। कुछ समय पहले ही माही विज के कुक को पुलिस
ने गिरफ्तार किया है।


Download Android App
Download iOS App






