‘Avatar: Fire and Ash’ देखने के बाद 4 घंटे तक रोई थीं James Cameron की पत्नी

Summary :

James Cameron की पत्नी ‘Avatar: Fire and Ash’ देखकर 4 घंटे तक रहीं भावुक

ऑस्कर विजेता फिल्म निर्माता-निर्देशक जेम्स कैमरून की अपकमिंग फिल्म ‘अवतार 3’ या ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ इसी साल रिलीज के लिए तैयार है। जेम्स ने बताया कि जब उनकी पत्नी सूजी एमिस कैमरून ने पहली बार ‘अवतार 3’ के शुरुआती सीन को देखा, तो वह अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं और चार घंटे तक रोती रहीं। एम्पायर मैगजीन से बातचीत में कैमरून ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी को साइंस-फिक्शन फिल्म का शुरुआती भाग दिखाया, तो वह भावुक हो गईं और खुद को रोने से नहीं रोक पाईं।

4 घंटे तक रोईं जेम्स कैमरून की पत्नी

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार जेम्स कैमरून ने बताया, ‘मेरी पत्नी ने फिल्म देखी. हालांकि, मैं उसे कुछ हिस्से नहीं दिखा रहा था. लेकिन देखने के बाद वह भावुक हो गईं और चार घंटे तक रोती रहीं. वह खुद को संभालने की कोशिश करती रहीं, मगर उनके आंसू नहीं रुक रहे थे. आखिर में मैंने कहा, ‘हनी, सॉरी, अब हमें सो जाना चाहिए, हम इस बारे में फिर कभी बात करेंगे.’

सीक्रेट रखी गई है फिल्म की कहानी

‘फायर एंड ऐश’ जेम्स कैमरून की ‘अवतार’ फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है. फिल्म की कहानी को अभी सीक्रेट रखा गया है. हालांकि, डायरेक्टर ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी आने वाली फिल्म ‘द वे ऑफ वॉटर’ से लंबी होगी, जो तीन घंटे और 12 मिनट की थी. कैमरून ने डी23 (डिज्नी 1923) प्रेजेंटेशन का जिक्र करते हुए कहा, ‘आप फिल्म में उस पेंडोरा को देखेंगे, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा.’

‘अवतार 3’ फिल्म की स्टारकास्ट

बताते चलें कि ‘अवतार 3’ में ब्रिटिश-ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता सैम वर्थिंगटन और अमेरिकी एक्टर जो सलदाना हैं, जो ‘अवतार’ और अवतार 2 के अपने किरदार को निभाते नजर आएंगे. सिगौरनी वीवर, स्टीफन लैंग, केट विंसलेट, क्लिफ कर्टिस, ब्रिटेन डाल्टन, जैक चैंपियन, बेली बास, जोएल डेविड मूर, एडी फाल्को और दिलीप राव भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे.

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।