अक्सर आपने यह सुना होगा कि प्यार अंधा होता है। लोग तो प्यार में अपनी प्रेमिकायों के लिए हर हद तक चले जाते हैं। बॉलीवुड के एक अभिनेता भी आजकल प्यार में ऐसा ही कुछ कर रहा है। हम बात कर रहे हैं अभिनेता ईशान खट्टर की जो आजकल नए-नए प्रेमी बने हैं।
बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं स्टार किड्स। उन स्टार किड्स में सबसे ऊपर नाम श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं। आजकल जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के साथ फिल्म कर रहे हैं।
फिल्म धड़क से जाह्नवी और ईशान खट्टर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। दोनों की यह बॉलीवुड में पहली फिल्म है। अभी फिल्म रिलीज हुई भी नहीं है और ये दोनों अभी से सुर्खियों में आ गए हैं।
आजकल जाह्नवी और ईशान के लिंक अप की भी काफी खबरें आ रही हैं। यही वजह है कि दोनों को हर जगह एक साथ देखा जाता है। ईशान आजकल जाह्नवी को इम्प्रेस करने का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर ईशान की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। उन फोटोस में वह पहली मंजिल से नीचे कूदते हुए नजर आ रहे हैं।

वहां अपना सारा काम खत्म करके जब यह दोनों नीचे आ रहे थे तब ईशान ने कुछ ऐसा किया कि खुद जाह्नवी कपूर हैरान रह गईं। ईशान, जाह्नवी से जल्दी कार तक पहुंचना चाहते थे। इस वजह से उन्होंने पहली मंजिल से छलांग लगा दी।
ईशान की इस हरकत को मीडिया ने कैमरे मेें कैद कर लिया। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ईशान खट्टर ने जाह्नवी कपूर को प्रभावित करने के लिए कुछ ऐसा किया है।
इससे पहले भी वे कई बार ऐसी हरकतें कर चुके हैं। मीडिया में तो ऐसी खबरें भी हैं कि ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दे कि ये दोनों धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म धड़क में व्यस्त हैं।
यह फिल्म एक मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक है। इसके अलावा ईशान खट्टर बहुत ही जल्द एक अन्य फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ में भी नजर आएंगे। हाल ही में ईशान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App











