बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हाल ही में जाह्नवी कपूर की तस्वीरें नहीं बल्कि उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है,जिसमें अभिनेत्री अपने असिस्टेंट के बच्चों के साथ नजर आ रही हैं।

जाह्नवी का यह वीडियो उनकी अगली फिल्म रूही की स्क्रीनिंग का है,जिसमें अभिनेत्री ने अपने असिस्टेंट अजीम को उनकी पूरे परिवार के साथ यहां पर बुलाया था। इस वीडियो में जाह्नवी अपने मेहमानों के वेलकम के लिए गेट पर खड़ी नजर आई। वहीं अजीम अपने तीनों बच्चों और पत्नी के साथ स्क्रीनिंग पर पहुंचे। वैसे जानह्वी का इस तरह अजीम की फैमिली के साथ मिलना जुलना लोगों का खूब दिल जीत रहा है।

इस दौरान जाह्नवी कपूर अपने असिस्टेंट अजीम और उनके बच्चों के साथ बात करते हुए नजर आई। वहीं अभिनेत्री ने अजीम के छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसके साथ बातें भी की। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो सबका दिल भी जीत रहा है। इस बीच लोग जानह्वी का यह वीडियो देख उनकी तरीफ करते थक नहीं रहे हैं।
वैसे जाह्नवी कपूर का यह क्यूट वीडियो देखने के बाद लोगों ने क्वीन और क्यूट लिखकर ढेरों कॉमेंट्स कर रहे हैं। इस दौरान लोगों का कहना है कि जाह्नवी ने उनका दिल जीत लिया है।

काम की बात करें तो जाह्नवी कपूर चंद दिनों बाद फिल्म रूही में राजकुमार राव और वरूण शर्मा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। फिलहाल जाह्नवी कपूर अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी ज्यादा बिजी है।


Download Android App
Download iOS App



