एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं। जाह्नवी ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर कई फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। जाह्नवी कपूर एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। वहीं पैपराजी भी जाह्नवी के अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं।

हाल ही में जाह्नवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में अदाकारा ऊप्स मोमेंट का शिकार होती नजर आ रही हैं।

इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कार से निकलकर जब बिल्डिंग की तरफ जा रही होती है तो इसी बीच पैपराजी उनकी फोटोज क्लिक करने के लिए रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस वहां से जल्दी में निकल रही होती हैं कि तभी हवा का एक झोंका आता है और उनकी ड्रेस यानी शॉर्ट फ्रॉक हवा में उड़ जाती है। ऐसे में जाह्नवी घरबा कर अपनी ड्रेस को जैसे-तैसे संभालती हैं। जाह्नवी इस वीडियो में फ्लोरल प्रिंटेड कैजुअल ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।
जाह्नवी कपूर के इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स एक्ट्रेस का मजाक और उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसे कपड़े नहीं संभलते तो पहनती क्यों हो।’

वर्कफ्रंट तो जाह्नवी कपूर बैक टू बैक कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म ‘गुड लक जेरी’ होगी। इसके अलावा वो करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘दोस्ताना 2’ में नजर आने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



