Janhvi Kapoor Viral Chats: राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों से इसे पॉजिटीव रिएक्शन भी मिल रहे है। हालांकि फिल्म की सफलता के बीच एक नया विवाद सामने आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। विवाद फिल्म में जान्हवी कपूर के किरदार और कुछ कैमरा एंगल्स को लेकर है, जिन्हें लेकर कई दर्शकों ने आपत्ति जताई है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का आरोप है कि फिल्म में जान्हवी के किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, वह महिलाओं की गरिमा के अनुसार नहीं है। कुछ सीन को लेकर दर्शकों ने फिल्म पर फीमेल पार्ट को “ऑब्जेक्टिफाई” करने के आरोप लगाए हैं। बढ़ते क्रिटिसीज्म के बीच निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने ये अनाउंसमेंट की है कि फिल्म के विवादित सीन में बदलाव किए जाएंगे।
Janhvi Kapoor Personal Chats: वायरल हुईं कथित निजी चैट्स

विवाद के बीच सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें जान्हवी कपूर के फैन क्लब्स ने शेयर किया है। दावा किया जा रहा है कि ये चैट्स एक्ट्रेस और उनके फैंस के बीच हुई बातचीत की हैं। हालांकि इन चैट्स की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। इन वायरल चैट्स में जान्हवी कपूर फिल्म की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ कैमरा एंगल्स को लेकर अपना डिस्कम्फर्ट जाहिर करती नजर आ रही हैं। स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि उनके शरीर के कुछ हिस्सों को फोकस करने वाले शॉट्स का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए था।
Janhvi Kapoor On Camera Angles: कैमरा एंगल्स पर जताई थी आपत्ति
Screenshots from a conversation between #JanhviKapoor and @janhvi_kapoor_slays. According to Janhvi, she expressed discomfort over certain camera angles and had to ask for those shots to be removed multiple times. Boundaries deserve respect! pic.twitter.com/u0XiJITrXT
— Rehma Khan☆ (@lifelinejanhvi) June 6, 2026
वायरल स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, जान्हवी ने कथित तौर पर फिल्म की टीम से कहा था कि कुछ खास एंगल्स का इस्तेमाल न किया जाए। चैट में यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने शूटिंग के दौरान इन मुद्दों को लेकर अपनी चिंता जाहिर की थी। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेजेस के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कथित तौर पर लिखा कि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि कुछ तरह के क्लोज-अप शॉट्स नहीं लिए जाने चाहिए।
Ram Charan News: राम चरण ने किया था समर्थन?
For those questioning the authenticity of the screenshots, here’s the video proof! pic.twitter.com/h8k3OzubRU
— Rehma Khan☆ (@lifelinejanhvi) June 6, 2026
इन वायरल चैट्स का सबसे चर्चित हिस्सा वह है, जिसमें दावा किया गया है कि फिल्म के लीड एक्टर राम चरण ने भी जान्हवी का समर्थन किया था। स्क्रीनशॉट्स के अनुसार, जान्हवी ने कथित तौर पर बताया कि राम चरण ने कुछ कैमरा एंगल्स पर आपत्ति जताई थी और निर्देशक से कहा था कि आने वाले समय में ऐसे शॉट्स न लिए जाएं। हालांकि इन दावों की किसी ने पुष्टि नहीं की है।
Janhvi Kapoor News: इंडस्ट्री को लेकर भी किया कथित जिक्र
Screenshots from a conversation between #JanhviKapoor and @janhvi_kapoor_slays. According to Janhvi, she expressed discomfort over certain camera angles and had to ask for those shots to be removed multiple times. Boundaries deserve respect! pic.twitter.com/u0XiJITrXT
— Rehma Khan☆ (@lifelinejanhvi) June 6, 2026
बाकी के कुछ वायरल मैसेजेस में दावा किया गया है कि जान्हवी ने इस तरह की सिचुएशन को फिल्म इंडस्ट्री में आम बताया था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स में उनके नाम से ऐसे बयान भी सामने आए हैं, जिनमें इस तरह के एक्सपीरिएंस को मेनशन किया गया है। इसी दौरान कुछ यूजर्स ने फिल्म की तुलना पहले रिलीज हुई अन्य फिल्मों से भी की, जहां एक्ट्रेस के प्रेजेंटेशन को लेकर इसी तरह की चर्चाएं हुई थीं।
Peddi Film Shooting: शूटिंग के दौरान रही थीं परेशान?

वायरल चैट्स में यह भी दावा किया गया है कि जान्हवी शूटिंग के दौरान कुछ फैसलों से असहज महसूस कर रही थीं और लगातार अपनी बात समझाने की कोशिश कर रही थीं। कुछ मैसेजेस में उन्होंने अपनी निराशा भी दिखाई है, हालांकि इन सभी चैट्स की सच्चाई को लेकर कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन्हें सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले दावों के रूप में ही देखा जा रहा है।
Director Statement: निर्देशक ने दी सफाई

बढ़ते विवाद और क्रिटीसिज्म को देखने के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने ऑफिशियल तौर से रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा है कि फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर दर्शकों की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा और आवश्यक बदलाव किए जाएंगे। निर्देशक ने यह भी साफ किया कि फिल्म मेकिंग के दौरान उनका उद्देश्य किसी महिला किरदार का अपमान करना या उसे केवल आकर्षण का माध्यम बनाकर पेश करना नहीं था।
Janhvi Kapoor Viral Chats: बॉक्स ऑफिस पर जारी है सफलता

विवादों के बावजूद ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है। 4 जून 2026 को रिलीज हुई यह स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने शुरुआती दिनों में ही भारत में 125.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं वर्ल्ड लेवल पर फिल्म की कुल कमाई 191.07 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है।
अब ऐसे में ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि फिल्म के विवादित सीन्स में बदलाव के बाद दर्शकों के रिएक्शन कैसे रहते है और क्या यह विवाद फिल्म की आगे की कमाई को प्रभावित करेगा या नहीं।
Read More: Abhishek Sharma को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा?, सोशल मीडिया के सीक्रेट पोस्ट से सच आया सामने


Download Android App
Download iOS App




