Abhishek Sharma को डेट कर रही हैं माहिरा शर्मा?, सोशल मीडिया के सीक्रेट पोस्ट से सच आया सामने

Summary :

Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating: इंडियन क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और टीवी-फिल्म एक्ट्रेस माहिरा शर्मा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच डेटिंग की खबरें एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों ने फैंस को नए कयास लगाने का मौका दे दिया है। दरअसल, हाल ही में माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों…

Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating: इंडियन क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और टीवी-फिल्म एक्ट्रेस माहिरा शर्मा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों के बीच डेटिंग की खबरें एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई हैं। हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आई कुछ तस्वीरों ने फैंस को नए कयास लगाने का मौका दे दिया है।

दरअसल, हाल ही में माहिरा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक टैंक टॉप और डेनिम जींस में नजर आ रही थीं। हमेशा की तरह उनके स्टाइल और लुक की काफी तारीफ हुई, लेकिन फैंस की नजर एक खास चीज पर जाकर टिक गई।

Bracelet Post: एक ब्रेसलेट ने खींचा सबका ध्यान

Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating
Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating (Source: Social Media)

माहिरा की तस्वीरों में उनके हाथ में एक ब्लैक कलर का ब्रेसलेट दिखाई दिया, जिस पर प्लस (+) साइन बना हुआ था। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बातें बनाना चाहते हो बनाओ, लेकिन सिर्फ मेरी क्यूटनेस की।” पहली नजर में यह एक मामूली फैशन एक्सेसरी लग रही थी, लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने जल्द ही इस ब्रेसलेट को क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ जोड़ना शुरू कर दिया।

Abhishek Sharma Instagram Post: अभिषेक की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating
Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating (Source: Social Media)

वहीं दिलचस्प बात यह रही कि लगभग उसी समय अभिषेक शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं थी। ये तस्वीरें आईपीएल 2026 के बाद की बताई जा रही हैं। फैंस ने गौर किया कि अभिषेक के हाथ में भी बिल्कुल वैसा ही प्लस साइन वाला ब्रेसलेट नजर आ रहा था, जैसा कि माहिरा ने पहना हुआ था। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फैंस ने सवाल उठाना शुरू कर दिया कि आखिर दोनों के पास एक जैसा ब्रेसलेट कैसे है और ये इत्तेफाक से भी आखिर दोनों ने लगभग एक ही समय पर अपनी तस्वीरें क्यों शेयर कीं।

Bracelet Controversy: पहले भी दिख चुका है यह ब्रेसलेट

Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating
Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating (Source: Social Media)

यह पहली बार नहीं है जब अभिषेक शर्मा के हाथ में यह खास ब्रेसलेट देखा गया हो। आईपीएल के दौरान भी कई मैचों में उनके हाथ में यही प्लस साइन वाला ब्रेसलेट नजर आया था। अब जब माहिरा ने भी वैसा ही ब्रेसलेट पहनकर तस्वीरें शेयर की हैं, तो दोनों के बीच किसी खास रिश्ते की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि सिर्फ एक जैसे ब्रेसलेट या सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर किसी रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया जा सकता। फिलहाल यह सब महज फैंस के अनुमान और इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं तक ही सीमित है।

Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating: क्या सचमुच डेट कर रहे हैं दोनों?

Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating
Abhishek Sharma And Mahira Sharma Dating (Source: Social Media)

अभी तक न तो अभिषेक शर्मा और न ही माहिरा शर्मा ने अपने रिश्ते को लेकर कोई रिएक्शन दिया है। दोनों ने कभी ऑफिशियल तौर पर एक-दूसरे के साथ किसी रिलेशन की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि दोनों सच में रिलेशनशिप में हैं। हालांकि फिर भी सोशल मीडिया पर उनकी एक्टीविटीज़ और एक जैसी एक्सेसरी पहनने जैसी बातें फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ा रही हैं। यही वजह है कि दोनों का नाम इन दिनों एंटरटेंमेंट और क्रिकेट जगत की चर्चाओं में बना हुआ है।

Read More: Weekend पर Peddi फिल्म की कमाई में आया उछाल, Ram Charan की स्पोर्ट्स ड्रामा 3 दिनों में पहुंची डबल सेंचुरी के करीब

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।