बॉलीवुड एक्ट्रेस
जाह्नवी कपूर इस समय की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस की एक
झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं जाह्नवी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती
हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की हर फोटो और वीडियो को खूब पसंद करते हैं।
हाल ही में जाह्नवी में अपने और अर्जुन कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में
खुलकर बात की। इस दौरान जाह्नवी ने अब तक के सबसे खास रक्षा बंधन की यादें भी शेयर
की।
बता दें कि अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर बोनी कपूर की
फर्स्ट वाइफ मोना के बच्चे हैं। वहीं जाह्नवी और खुशी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी
की बेटियां हैं, जिनसे बोनी ने
साल 1996 में शादी की थी। साल 2018 में श्रीदेवी के असामयिक निधन के बाद बोनी कपूर
के चारों बच्चों के बीच बॉन्डिंग काफी मजबूत हो गई है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने अपनी फैमली और रक्षा बंधन के
बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार उनके लिए काफी
स्पेशल होता है कि क्योंकि उस दिन पूरा परिवार एक जगह पर इकट्ठा होता है। हम साथ
में हंसी मजाक करते हैं और खाना खाते हैं। पूरा परिवार अक्सर संजय कपूर, अनिल कपूर या उनकी दादी के घर पर इक्ट्ठा होता है।
इसी के साथ जाह्नवी कपूर ने बताया कि उनके लिए सबसे स्पेशल रक्षाबंधन वह था जब
उन्होंने अर्जुन को राखी बांधी थी। हालांकि इस बात को ज्यादा समय नहीं हुआ है। इस
बीतचीत में उन्होंने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली है जो उन्हें अर्जुन कपूर जैसा भाई
मिला है।
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर अपनी मां मोना के बेहद करीब थे और जब बोनी कपूर ने
उनकी मां को छोड़कर एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की तो वह अपने पिता से दूर हो गए
थे। अर्जुन अपनी मां और बहन के साथ अलग रहते थे और बोनी कपूर अपनी दूसरी पत्नि और
बेटियों के साथ अलग रहते थे।
पहले अर्जुन-अंशुला और जाह्नवी-खुशी के बीच बातचीत नहीं थी। मगर श्रीदेवी के
निधन के बाद जब पिता और बहनों को जब उनकी जरूरत थी तो वह हमेशा उनके साथ खड़े रहे।
इस घटना के बाद से ही भाई-बहनों के बीच बॉन्डिंग काफी ज्यादा अच्छी हो गई है। अब
अक्सर भाई-बहनों को साथ स्पॉट किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App








