जैस्मिन भसीन का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल, लंदन की सड़कों पर बॉयफ्रेंड अली गोनी संग हुई रोमांटिक

Summary :

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। कपल एक दूसरे के प्यार में तब पागल हुआ जब दोनों बिग बॉस 14 का हिस्सा बने।

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और एक्टर अली गोनी अक्सर कपल गोल्स देते रहते हैं। कपल एक दूसरे के प्यार में तब पागल हुआ जब दोनों बिग बॉस 14 का हिस्सा बने। कपल साथ में अक्सर सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में जैस्मिन और अली गोनी का एक लेटेस्ट वीडियो खूब छाया हुआ है। 
दरअसल, कुछ वक्त पहले ही अली का 31वां जन्मदिन मनाने के लिए दोनों लंदन गए थे। हालांकि, दोनों वेकेशन मनाकर मुंबई वापस लौट आये हैं,लेकिन वहां की तस्वीरें और वीडियोज दोनों लगातार शेयर कर रहे हैं, जिसे उनके चाहने वालों का खासा प्यार भी मिल रहा है।  
सोमवार को जैस्मिन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अली गोनी संग एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर रोमांटिक होते दिखाई दे रहे हैं। कपल ने ‘लुटकर भी सजाऊंगा’ पर रील बनाई है। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘बीइंग फिल्मी’। वहीं, अब वीडियो को देख उनके चाहने वाले जमकर प्यार बरसा रहे हैं।  

ऐसी रही है दोनों की लव स्टोरी 
 एक्ट्रेस अदाकारा जैस्मिन और अली की लव लाइफ की बात करें तो, इनकी पहली मुलाकात टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ पर हुई थी। यहीं से दोनों बेस्ट फ्रेंड बने। हालांकि, तब तक इनके बीच सिर्फ दोस्ती थी, मगर ‘बिग बॉस 14’ में साथ रहने के दौरान उन्हें एक-दूसरे से प्यार का एहसास हुआ था, जिसके बाद दोनों ने दुनिया के सामने अपने रिश्ते को कबूल लिया।   

Desk Team