जब मटन रोल के लिए विराट कोहली ने लगा दी थी अपनी जान दांव पर

Summary :

विराट कोहली आज दुनिया के सबसे फिट खिलाडियों में से एक हैं। नौजवान खिलाडी उनकी फिटनेस के लिए उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

विराट कोहली आज दुनिया के सबसे फिट खिलाडियों में से एक हैं।  नौजवान खिलाडी उनकी फिटनेस के लिए उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।  कोहली एक खास तरह की डाइट फॉलो करते हैं जिसकी वजह से वो इतने फिट हैं। लेकिन क्या आप यकीन कर पाएंगे कोहली कभी खाने पीने के इतने शौकीन थे की उन्होंने महज़ एक मटन रोल के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी। जी हाँ ये सच है , इस सच का खुलासा किया है कोहली के बचपन के रूममेट प्रदीप सांगवान ने। 

Virat Kohli Workout Routine | Strict Diet | Fitness Tips | Workout Video

एक न्यूज़ पेपर के कॉलम में लिखते हुए प्रदीप बताते हैं ‘जूनियर क्रिकेट में कोहली 7-8 सालों तक उनके रूम पार्टनर थे। उन्हें खाना बहुत पसंद था खासतौर पर स्ट्रीट फूड। उन्हें कोरमा रोल, चिकन रोल काफी ज्यादा पसंद था। एक बार हम अंडर-19 टीम के साथ साउथ अफ्रीका में थे किसी ने विराट को बताया कि एक जगह मटन रोल बहुत अच्छा मिलता है लेकिन वो जगह सुरक्षित नहीं है। टीम के ड्राइवर ने भी यही बात बताई कि वहां खाना तो अच्छा मिलता है लेकिन वो जगह सुरक्षित नहीं है। हाल ही में वहां एक आदमी का हाथ काट दिया गया था। मैं ड्राइवर की बात सुनकर डर गया था लेकिन विराट ने कहा- चलो यार वहां चलेंगे और वो मुझे भी वहां ले गए। हमने मटन रोल खाया और कुछ अनजान लोगों ने हमारा पीछा किया।  लेकिन हम अपनी कार लेकर होटल वापस आए और कार सीधे होटल आकर ही रोकी।’

On this day in 2008, 'King' Virat Kohli made his international debut- The  New Indian Express

प्रदीप सांगवान आगे बताते हैं की साल 2012 में विराट कोहली पूरी तरह बदल गए। उन्होंने अपने खानपान में बदलाव किया। वो अपना वजन घटाना चाहते थे। वो एक अच्छे फील्डर बनना चाहते थे। वो अच्छे फील्डर थे भी लेकिन वो बेस्ट फील्डर बनना चाहते थे। म उन्हें टीम में चीकू कहते थे लेकिन साल 2012 में वो अपनी डाइट और फिटनेस का ख्याल रखने लगे।


Desk Team