टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रिश्ता किसी से भी छिपा नहीं है। दोनों के रिश्ते की शुरुआत ‘बिग बॉस 14’ के घर से हुई थी। वहीं दोनों प्यार का इजहार करने के बाद से ही अपने फैंस को कपल गोल्स देने में काफी चूकते नहीं है। आज यानी 25 फरवरी 2022 को अली गोनी अपना 31 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं बर्थडे के स्पेशल दिन जैस्मिन ने एक प्यारे नोट के जरिए अपने बॉयफ्रेंड अली को बर्थडे विश किया है।

जैस्मिन ने खास अंदाज में किया विश
अली गोनी के बर्थडे के दिन जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। दोनों की ये तस्वीर लंदन की है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, मैं तुम्हें ऐसे ही अपने पास हमेशा के लिए रखना चाहती हूं। तुम मेरे लिए वो जादू हो जिसका मैंने बहुत इंतजार किया है। तुम मेरा एक ऐसा गिफ्ट हो जो मैं किसी को भी नहीं दूंगी। तुम्हारी वजह से मेरा वजूद है और तुम्हारी वजह से मेरे अंदर आत्मविश्वास आया है। तुम्हरा मुझे सपोर्ट करना उस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। तुमने मेरी जिंदगी को सकारात्मकता से भर दिया है। आई लव यू…तुम्हारे साथ तो यही लगता है कि अभी तो बस ये शुरुआत है और जिंदगी में हमें बहुत कुछ करना है। हैप्पी बर्थडे अली गोनी…।
उड़ी थी ब्रेकअप की खबरें…
खैर, जहां पिछले दिनों अली और जैस्मिन भसीन के अलग होने की खबरें सामने आ रही थी तो अब एक्ट्रेस के इस प्यार भरे पोस्ट ने बड़ी ही खूबसूरती से ब्रेकअप की खबरों पर लगाम लगाई है। इसके अलावा जैस्मिन भसीन की एक क्लोज फ्रेंड की ओर से शेयर की गई तस्वीर के चलते ही लोगों के बीच कन्फ्यूज हुआ था। जिसके बाद अली गोनी ने इस तरह की खबर फैलाने वाले एक जर्नलिस्ट को जमकर खरी खोटी सुनाई थी।

वहीं बात करें इस कपल की लव स्टोरी की तो पहली बार अली गोनी और जैस्मिन टीवी रियलिटी शो ‘फियर फेक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ पर मिले थे। यही से दोनों की दोस्ती हुई और इन्होंने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। हालांकि, तब तक ये अच्छे दोस्त थे जब तक ‘बिग बॉस 14’ के दौरान अलग-अलग रहने पर उन्हें एक-दूसरे से प्यार का एहसास नहीं हुआ था। लेकिन शो के अंदर आते ही अली, जैस्मिन के लिए एविक्ट हो गए थे और यही से दोनों के प्यार का परवाना चढ़ा। इसके बाद दोनों के बीच का रिश्ता सबके सामने है।


Download Android App
Download iOS App



