IPL2022: IPL टूर्नामेंट के फॉर्मेट में BCCI ने किया बदलाव , 2 ग्रुप में बांटी जाएंगी 10 टीमें

Summary :

IPL का इंतज़ार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। उन्ही फैंस के उत्साह को बढ़ाते हुए बीसीसीआई ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर आईपीएल के 15वें सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है।

IPL का इंतज़ार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस कर रहे हैं। उन्ही फैंस के उत्साह को बढ़ाते हुए बीसीसीआई ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर आईपीएल के 15वें सीजन की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस साल दुनिया की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होने वाली है। जबकि सीजन का फाइनल मुकाबला 29 मई को खेला जाएगा। 
IPL 2022 Auction Explained: Decoding The Whys And Why Nots Of Day 1 |  Cricket News
इस बार आईपीएल में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें हिस्सा लेंगी। तो जाहिर सी बात है मुकाबलों की संख्या में भी बृद्धि देखी जाएगी। हालाँकि इस बार टूर्नामेंट खेलने के तरीके में भी हेर फेर है। साल 2011 की तरह इस बार भी मुकाबले ग्रुप में बांटकर किए जाएंगे। 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप में पांच-पांच टीमें होंगी। अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ सभी टीमें दो बार खेलेंगी। जबकि ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ दो मैच खेलने होंगे वहीं दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलने होंगे। 
VIVO IPL 2021, Match 6 SRH vs RCB – Match Report
इस हिसाब से सभी 10 टीमें 14-14 मैच खेलेंगे और इस तरह इस बार लीग मैचों की संख्या 60 की जगह 74 होगी। लीग राउंड के बाद चार प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे जिसका वेन्यू और तारीख तय नहीं हुई है। लीग राउंड के सभी 70 मैच मुंबई और पुणे के मैदानों पर खेले जाएंगे। मुंबई के तीन वेन्यू वानखेड़े स्टेडियम, डीवाई पाटिल और ब्रेबोर्न में कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा पुणे में 15 मैच होंगे। सभी 10 टीमें वानखेड़े और डीवाई पाटिल में 4-4 मुकाबले खेलेंगी। इसके अलावा उन्हें पुणे और ब्रेबोर्न में 3-3 मैच खेलने होंगे। 

Desk Team