Diljit Dosanjh के सपोर्ट में उतरे Javed Akhtar, बोले: शूटिंग तो पहले ही…

Summary :

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा हुआ है। लोगों ने दिलजीत को बैन करने की मांग तक कर डाली है। हालांकि, यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई है और केवल विदेशों में सिनेमाघरों में उतारी गई है। इस पूरे मामले पर अब वरिष्ठ गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिलजीत का किया बचाव जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने…

JAVED AKHTAR

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘सरदार जी 3’ (Sardaar Ji 3) को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी बवाल मचा हुआ है। लोगों ने दिलजीत को बैन करने की मांग तक कर डाली है। हालांकि, यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हुई है और केवल विदेशों में सिनेमाघरों में उतारी गई है। इस पूरे मामले पर अब वरिष्ठ गीतकार और लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिलजीत का किया बचाव

जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में कहा कि दिलजीत दोसांझ को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ है, उसमें उनकी कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा, “बेचारा अब क्या करे? फिल्म की शूटिंग तो पहले ही पूरी हो चुकी थी। उसे कैसे पता होता कि ऐसा कुछ होगा?” जावेद अख्तर ने यह भी जोड़ा कि इस विवाद का असली नुकसान भारतीयों को हो रहा है। “इस पूरी स्थिति में पाकिस्तानी लोगों का पैसा नहीं डूबेगा, नुकसान तो भारत के लोगों का ही होगा। ऐसे में इस तरह के विरोध से क्या फायदा?”

JAVED AKHTAR

सेंसर बोर्ड को दिखानी चाहिए समझदारी

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए जावेद अख्तर ने सरकार और सेंसर बोर्ड से अपील की कि वे इस मुद्दे पर सहानुभूति भरा रवैया अपनाएं। उन्होंने कहा, “अगर दिलजीत को पहले से पता होता कि पाकिस्तान और भारत के रिश्ते इस कदर बिगड़ जाएंगे, तो क्या वो इस फिल्म में किसी पाकिस्तानी एक्ट्रेस को लेते? शायद नहीं। अब जब फिल्म बन चुकी है, तो सेंसर बोर्ड और सरकार को यह समझना चाहिए कि इसे बैन करने का कोई तर्क नहीं है।”

JAVED AKHTAR DILJIT DOSANJH

जावेद (Javed Akhtar) ने सुझाव देते हुए कहा कि सरकार को यह कहना चाहिए कि, “आपने फिल्म बना ली है, तो इसे रिलीज कर सकते हैं। लेकिन भविष्य में इस तरह की फिल्मों से बचें।”

विदेशों में रिलीज हुई ‘सरदार जी 3’

दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की फिल्म ‘सरदार जी 3’ को 27 जून को ओवरसीज सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। भारत में हो रहे विरोध और विवादों को देखते हुए निर्माताओं ने इसे देश में रिलीज न करने का फैसला लिया। हानिया आमिर की मौजूदगी के चलते सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म के बहिष्कार की मांग की, जिससे विवाद और गहरा गया। फिल्म को लेकर चल रही बहस के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर यह कितनी सफल होती है। क्या अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के बीच फिल्म को वैसा ही रिस्पॉन्स मिलेगा जैसा निर्माता उम्मीद कर रहे हैं या फिर विवाद इसका असर दिखाएगा?

ये भी पढ़े: Shefali Jariwala के निधन पर Paras Chhabra से लेकर Rashmi Desai समेत इन सितारों ने जताया दुख

 

Yashika Jandwani