एक लंबे अंतराल के बाद 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री और नेत्री जयाप्रदा अभिनय की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस वापसी पर जब उनसे सवाल किया गया तो जया कहती हैं कि वह हेमा मालिनी के नक्शे कदम पर चल रही हैं। क्योंकि हेमा उनकी सीनियर हैं।
दरअसल, अभिनेत्री ने यह बात आर ओ वाटर प्यूरीफायर के एक विज्ञापन के दौरान कही। हेमा मालिनी भी ऐसा ही एक विज्ञापन करती हैं और फिल्मों में अभिनय के साथ राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय है। इसलिये जया पर्दा ने भी उनकी तरह राजनीति के अलावा विज्ञापन और फिल्मों में सक्रिय रहने का फैसला किया है। इस साल उनकी अलग-अलग भाषाओं में पांच फिल्में प्रदर्शन के लिये तैयार हैं।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



