हॉलीवुड की फेमस
सिंगर और एक्टर जेनिफर लोपोज और बेन अफ्लेक
फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस कपल ने लगभग 20 साल पुरानी लव स्टोरी के
बाद लास वेगस में शादी कर ली है। यह शादी 16 जुलाई देर रात हुई और रविवार को
जेनिफर ने इसकी अनाउंसमेंट कर दी। इस साल अप्रैल महीने में ही दोनों ने अपनी सगाई
की घोषणा की थी।
शादी के बाद जेनिफर लोपेज ने अपना नाम बदलकर जेनिफर अफ्लेक कर लिया है।
हालांकि अभी इनकी वेडिंग फोटोज तो सामने नहीं आई है लेकिन वेडिंग ड्रेस में जेनिफर
का एक वीडियो सामने आया है जो शादी से पहले का है जिसमें एक्ट्रेस काफी नर्वस
दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को एक्ट्रेस के हेयर स्टाइलिस्ट ने शेयर किया है।
जेनिफर लोपेज के हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटाउन ने एक्ट्रेस का एक वीडियो अपने
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उनका ब्राइडल लुक नजर आ रहा है। इस
वीडियो में जेनिफर वाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए
क्रिस ने लिखा, ‘शादी से पहले आखिरी पलों
का अहसास’।
बता दें कि इस न्यूली वेडेड कपल ने एक न्यूजलेटर के जरिए अपनी शादी की घोषणा
की। जेनिफर ने इसमें लिखा, ‘प्यार खूबसूरत होता है, प्यार दयालु होता है। इसी से प्यार सहनशील भी होता है। 20 साल का इंतजार। जैसा
कि हम चाहते थे।‘ इस न्यूजलेटर के लास्ट में एक्ट्रेस ने अपना
नाम मिसेज जेनिफर लिन अफ्लेक लिखा है।
गौर करने वाली बात यह है कि जेनिफर लोपेज और बेन अफ्लेक का यह रिश्ता 20 साल
पुराना है। साल 2000 में दोनों के अफेयर की खबरें सुर्खियों में छाई रहती थी। उस
समय इस कपल को बेनिफर के नाम से जाना जाता था। इतना ही नहीं साल 2002 में दोनों की
सगाई भी हो गई थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों की
अलग-अलग पार्टनर्स के साथ शादियां हुईं, बच्चे भी हुए लेकिन सालों
बाद पिछले साल दोनों फिर साथ आए और अब दोनों ने एक दूसरे से शादी भी कर ली है।


Download Android App
Download iOS App






