आईसीयू में एडमिट मरीज के चेहरे पर ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के बबीता और जेठा यूं लाए मुस्कुराहट

Summary :

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है,जिस वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है,जिस वजह से देशभर में लॉकडाउन किया हुआ है। देश में कोरोना संकट की वजह से हालात ठीक नहीं होने की वजह से बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक सब कुछ ठप्प पड़ा हुआ है और सीरियल और फिल्म की शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। अब ऐसे में दर्शक से लेकर सभी स्टार्स घर में रहकर पुराने सीरियल देख रहे हैं। 
वैसे इस बात में कोई शक नहीं है कि टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले काफी वक्त से लोगों को खूब हंसाता आ रहा है। इस सीरियल ने पिछले 12 सालों से इसके सभी किरदारों ने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा का एक ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बेटे ने इस शो के मेकर्स और कलाकारों का उसके पिता को हंसाने के लिए शुक्रियाअदा किया है।
दरअसल इस शख्स के पापा पिछले 6 दिनों से आईसीयू में भर्ती थे और जब उन्हें वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया तो उन्होंने सबसे पहले टीवी पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगाने के लिए कहा,जिसके बाद अपना पसंदीदा शो देखते ही उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। इसके बाद बेटे ने अपने पिता की एक तस्वीर ली है जो अब काफी वायरल हो रही है। इतना ही नहीं  इसका स्क्रीनशॉट खुद तारक मेहता का उल्टा चश्माके प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने शेयर किया है।
ब्रेन स्ट्रोक का पेशेंट स्क्रीन पर जेठालाल और दया बेन को देख मुस्कुराया
बेटे ने अपनी पोस्ट में बताया कि जेठालाल और दया बेन का सीन स्क्रीन पर है और उनके पिता हंस रहे हैं। शख्स ने बताया पिछले छह दिनों मेरे पिता आईसीयू में हैं और वह ब्रेन स्ट्रोक से जूझ रहे हैं। उन्होंने मुझे कहा वार्ड में शिफ्ट होने के बाद सबसे पहले तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगा देना। अचानक वहां पर जेठा और बबीता का सीन आ रहा था और वह हंस रहे थे। ये इस शो की ताकत है। ये शो और उसके निर्माताओं को छोटा सा सम्मान है।
असित कुमार मोदी ने फैन का शुक्रिया अदा किया 
लाजमी है सोशल मीडिया के इस दौर में यह खबर शो निर्माताओं के पास तक तुरंत ही पहुंच गई। वहीं   शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने ट्वीट कर, ‘प्यार के लिए शुक्रिया किया और लिखा आपका प्यार हमें प्रेरित करता है।

असित मोदी के ट्वीट को शेयर करने के बाद अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही उनके इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Desk Team