Jodhaa Akbar फेम पंजाबी एक्टर Aman Dhaliwal पर हुआ जानलेवा हमला, जिम में कुल्हाड़ी और चाकू से किए वार

Summary :

मशहूर पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर अमेरिका में जानलेवा हमला हुआ है। एक्टर पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है. जिसमें अमन धालीवाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अमन धालीवाल ने ऋतिक रोशन की फिल्म जोधा अकबर में नजर आ चुके हैं।

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर बॉलीवुड फिल्म ‘जोधा अकबर’ में काम कर चुके पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल पर जानलेवा हमला हुआ है। एक्टर पर अमेरिका में कुल्हाड़ी से हमला किया गया है जिसमें वो गंभीर से रूप से घायल हो गए हैं। अमन पर उस वक्त हमला हुआ जब वो अमेरिका की एक जिम में वर्कआउट कर रहे थे।
पंजाबी एक्टर अमन धालीवाल के साथ हुई मारपीट और हमले की घटना जिम के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अमन धालीवाल संग हुई घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर एक हमलावर से लड़ते नजर आ रहे है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को ब्लू कलर की हुड्डी में देखा जा सकता है। उसके हाथ में एक कुल्हाड़ी दिख रही है जिसके बल पर वो अमन धालीवाल का पकड़ा हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि हमलावर गुस्से में पानी मांगता है और तभी अमन धालीवाल उस पर पलटवार कर देते हैं।

अमन धालीवाल के पलटवार करते ही जिम में मौजूद लोग एक्टर की हेल्प के लिए आगे आ जाते हैं और हमलावर को पकड़ने के लिए उनकी मदद करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अमन धालीवाल से सिर पर खून और बॉडी पर अन्य जगहों पर जख्मों के निशान दिखाई दे रहे हैं। एक्टर के वीडियो पर फैंस अपनी चिंता व्यक्त करते दिख रहे हैं।
गौर करने वाली बात ये है कि अमन धालीवाल पंजाबी में रहते हैं लेकिन वो कुछ दिनों के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स गए थे। जहां उन पर यह हमला हुआ और हमले के बाद अमन धालीवाल को अस्पताल ले जाया गया। अमन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के तौर पर की थी। जोगिया वे जोगिया गीत में मॉडल के तौर पर आकर उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी।

Desk Team