वैसे तो बॉलीवुड में फिट और स्टॉन्ग एक्टर्स की
एक लम्बी लिस्ट है। इस लिस्ट में एक नाम एक्टर जॉन अब्राहम का भी आता है। जॉन
फिटनेस का काफी ख्याल रखते हैं। हाल ही में जॉन ने एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के
फिटनेस शो ‘शेप ऑफ यू’ में शिरकत की।
इस शो में एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़े कई बड़े खुलासे भी किए। बता दें कि जॉन के
खुलासों के बाद हर कोई हैरान है।
इस शो के दौरान
जॉन ने फैंस को सेहत को लेकर कई टिप्स भी दिए। शो में शिल्पा ने जॉन के साथ ट्रू
और फॉल्स सेशन खेला। इस मजेदार सेशन के दौरान जब शिल्पा ने बताया कि जॉन अब्राहम
ने अपनी फेवरेट मिठाई काजू कतली पिछले 25 सालों से नहीं खाई है। इस बार जॉन ने
शिल्पा को टोकते हुए कहा कि आप गलत बोल रही हैं। मुझे काजू कतली खाएं हुए 27 साल
हो गए हैं।
इसी के साथ जॉन
ने आगे कहा कि मै मानता हूं और शायद आप भी यहीं मानती होंगी कि शुगर दुनिया का
सबसे बड़ा जहर है, सिगरेट पीने से भी ज्यादा। शिल्पा ने आगे जॉन के लुक्स के बारे
में बात करते हुए कहा कि मैंने कही पढ़ा था कि आप खुद को हैंडसम नहीं मानते है। इस
पर एक्टर ने कहा कि ये सब्जेक्टिव बात है। ये सोच पर भी निर्भर करता है।
जॉन ने कहा कि वो
लाइफ के उस मोड़ पर आ गए है। जहां उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि वो बाहर
से कैसे लग रहे है। वह अदंर से कैसा महसूस कर रहे है ये ज्यादा जरुरी है। उन्होंने
इसी के साथ बताया कि उन्होंने पिछले 17-18 सालों में केवल 3 तीन की छुट्टी ली है।
बता दें कि जॉन
अब्राहम जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म अटैक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन
के साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और रकूल प्रीत लीड रोल में है। उनके फैंस इस
फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)






