हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप को मानहानि केस में मिली बड़ी जीत, 15 मिलियन डॉलर का हर्जाना भरेंगी एक्स वाइफ

Summary :

जॉनी डेप-एम्बर हर्ड मानहानि मुकदमे में जूरी ने अपना जॉनी डेप के पक्ष में सुनाया। मामले में जूरी ने एम्बर हर्ड को मानहानि का दोषी पाया और फैसला सुनाया कि जॉनी डेप साबित करने में सक्षम हैं कि उन्हें बदनाम किया गया था।

कैप्टन जैक
स्पैरो के नाम से मशहूर हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। बीते लंबे समय से  जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के दूसरे के खिलाफ मानहानि केस का लड़ रहे थे। कई समय से चल रही इस
कानूनी लड़ाई में एक के बाद कई एक हैरान कर देने वाले खुलासे सामने आए। आखिरकार अब
 इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है।

हॉलीवुड
सुपरस्टार पिछले काफी वक्त से इस हाई-प्रोफाइल मानहानि मुकदमे को लेकर लगातार
सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि अब वह मानहानि केस जीत चुके है। सात जूरी मेंबर
ने जॉनी डेप और एंबर हर्ड के मानहानि मुकदमे पर सुनवाई करते हुए एक्टर के पक्ष में
अपना फैसला सुनाया और
2018 में छपे ‘यौन उत्पीड़न‘ के आर्टिकल को मानहानि करार दिया।

इसी के साथ कोर्ट
ने सुपरस्टार की एक्स वाइफ एंबर हर्ड को उन्हें हर्जाने के तौर पर
15 मिलियन डॉलर देने का फैसला सुनाया है। हालांकि
जूरी ने जॉनी डेप द्वारा एंबर हर्ड को लेकर दिये गए बयानों को भी गलत ठहराया।
 दरअसल,  एक्टर की वकील
एडेम वाल्डमैन ने डेली मेल को दिये एक बयान में एंबर हर्ड के आरोपों को
‘छलाव‘ कहा था। ऐसे में जूरी ने वकील को एंबर हर्ड को 2 मिलियन डॉलर बतौर हर्जाना देने का फैसला सुनाया।

जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ पर 50 मिलियन डॉलर का मानहानि का मुकदमा ठोका था।
उनका आरोप था कि एक न्यूजपेपर के आर्टिकल में हर्ड ने खुद को डोमेस्टिक वायलेंस
झेलने वाली एक पब्लिक फिगर बताकर उन्हें बदनाम किया। 
एक्टर का कहना था
कि इसके बाद उनसे सब कुछ छीन गया। 

उनके फिल्मी करियर पर भी इसका असर देखने को
मिला। इस आरोप के बाद उनके हाथ से कई बड़े प्रोजेक्ट भी निकल गए।
 एक्टर के इस
मानहानि मुकदमें के बाद एम्बर ने ये कहते हुए डेप पर
100 मिलियन डॉलर का काउंटर मुकदमा किया था कि डेप ने उन्हें तब
बदनाम किया जब उनके वकील ने उनके आरोपों को एक
‘धोखा‘ कहा।

बता दें कि जॉनी
डेप और एंबर हर्ड की मुलाकात साल 2009 में फिल्म
‘द रम डायरी‘ के सेट पर हुई थी। दोनों ने साल 2015 में शादी की थी, लेकिन दोनों ने इसके दो साल बाद ही तलाक ले लिया। हालांकि उसके बाद दोनों
के रिश्ते में शोषण और मारपीट जैसी खबरें सामने आई थीं।

Desk Team