सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम इन दिनों खासा चर्चा में बनी हुई है। यह
एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 3 जून को रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले
मूवी का काफी बज बना हुआ है। कमल हसन इस फिल्म का प्रमोशन बड़े जोर-शोर से करने
में लगे हुए है। लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित विक्रम में कमल हासन के अलावा विजय
सेतुपति और फहाद फासिल लीड रोल मे हैं।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब ये तीनो एक्टर्स एक साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म
में साउथ के फेमस एक्टर सूर्या कैमियो करते नजर आने वाले है। फिल्म की रिलीज से
पहले फिल्म के मेकर्स ने फैंस की दिलों को बढ़ाने का काम किया है उन्होंने फिल्म
से सूर्या के लुक को जारी किया है। जो इस समय इंटनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा
है।
जारी हुए इस लुक में सूर्या पीछे मुड़कर देखते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि इस
फिल्म मेकर्स ने जो फोटो शेयर की है उसमें सूर्या की सिर्फ आखें दिखाई दे रही है। अभिनेता
को स्पाइक्स और एक ईयर स्टड के साथ दिखाया गया है। कहा जाता है कि सूर्या फिल्म
में एक महत्वपूर्ण कैमियो निभा रहे हैं।
इसके साथ ही फिल्म मेकर्स ने सूर्या को पोस्ट में फिल्म में आने के लिए
थैंक्यू भी कहा है। विक्रम से सूर्या का लुक आउट होने के बाद एक्टर के फैंस फिल्म
की रिलीज को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए है। बता दें कि कमल हसन इस फिल्म से
चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्टर जमकर एक्शन करते
हुए दिखाई देंगे, जिसकी झलक फैंस ट्रेलर में देख चुके हैं।
जहां कमल हसन अभी अपनी आगामी फिल्म विक्रम के प्रमोशन में लग हुए है इसी बीच
उनकी एक और फिल्म की चर्चा जोरों पर हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म इंडियन 2 पर काम
जल्द ही शुरु होने वाला हैं। इंडियन 2 को लेकर कमल हसन ने बताया, ‘एक्टर ने बिना कोई देरी किए तुरंत कहा था कि इंडियन 2
बिल्कुल बनाई जाएगी। आने वाले समय में फिल्म पर जल्दी शूटिंग करने का भी प्लान
किया जा रहा है। इंडियन 2 साल 1996 में आई आईकॉनिक फिल्म इंडियन का सेकेंड पार्ट
है।’
’


Download Android App
Download iOS App
.jpg)






