Jr NTR Injured: हैदराबाद में ऐड शूट के दौरान घायल हुए Jr NTR, जानिए अब कैसी हैं तबियत?

Summary :

Jr NTR Injured: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें ब्रेक लेना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक्टर के सेट पर घायल होने की खबर सामने आई थी जिसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। जूनियर एनटीआर के फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगा रहे थे और सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जता रहे थे। इस बीच एक्टर की टीम ने उनकी उनकी हेल्थ अपडेट दी है और बताया है कि एक्टर को ब्रेक लेना पड़ रहा है। Jr NTR Injured हैदराबाद में ऐड शूट…

Jr NTR Injured: सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें ब्रेक लेना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक्टर के सेट पर घायल होने की खबर सामने आई थी जिसकी वजह से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। जूनियर एनटीआर के फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर अटकलें लगा रहे थे और सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जता रहे थे। इस बीच एक्टर की टीम ने उनकी उनकी हेल्थ अपडेट दी है और बताया है कि एक्टर को ब्रेक लेना पड़ रहा है।

Jr NTR Injured

हैदराबाद में ऐड शूट के दौरान घायल हुए Jr NTR

प्रशंसकों की बढ़ती चिंता को देखते हुए, जूनियर एनटीआर की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। टीम की तरफ से बयान में बताया गया कि विज्ञापन की शूटिंग के दौरान उन्हें मामूली चोट लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह ठीक होने के लिए आराम करने की सलाह दी है। बयान में स्पष्ट किया गया है कि उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।

टीम ने प्रशंसकों और मीडिया से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है। हालाँकि, चोट की गंभीरता या ठीक होने में लगने वाले समय के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई। जूनियर एनटीआर की पिछली फिल्म ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, जिसमें उनके एक्शन सीन्स और लुक की काफी आलोचना हुई थी। अब देखना यह है कि वापसी के बाद वह कौन सा प्रोजेक्ट हाथ में लेते हैं।

जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्में

Jr NTR Injured
Jr NTR Injured

बता दें कि अब जूनियर एनटीआर जल्द ही केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील की अपकमिंग फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. खबरों के अनुसार फिल्म की शूटिंग इसी साल अप्रैल में शुरू हो चुकी है। फिल्म अगले साल जून 2026 में बड़े पर्दे पर आएगी। फिल्म को लेकर एक्टर के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड है। जूनियर एनटीआर को फैंस ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए भी जानते हैं।

 

Also Read: Homebound Oscars Entry: Ishaan Khatter और Janhvi Kapoor स्टार फिल्म Homebound की Oscars 2026 में हुई एंट्री

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।